दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को दिया ई-फीडर बसों का तोहफा, यहां लें किराए, रूट और खासियतों की पूरी जानकारी

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने अपने यात्रियों को एक शानदार तोहफा दिया है।

नई दिल्ली, 12 अगस्त। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने अपने यात्रियों को एक शानदार तोहफा दिया है। कोरोना महामारी के बीच यात्रियों के सफर को आसान बनाने के लिए DMRC 12 अगस्त यानि आज से नई फीडर बसें शुरू करने जा रही हैं। डीएमआरसी ने अपने एक बयान में कहा, 'दिल्ली मेट्रो द्वारा इस गुरुवार से ट्रायल बेसिस पर पहली बार फीडर इलेक्ट्रिक बसें पेश की जा रही हैं, जिसके तहत दो रूटों पर 25 लो फ्लोर ई-बस (24 सीटर बसें) चलेंगी।'

e-feeder buses

इन यात्रियों को होगी सफर की अनुमति
डीएमआरसी की इन बसों में केवल उन्हीं यात्रियों को सफर की अनुमति होगी जिनके पास दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड या मेट्रो डीटीसी स्मार्ट कार्ड होगा। वे कैशलेस यात्रा के भुगतान के लिए अपने स्मार्ट कार्ड का उपयोग कर सकते हैं क्योंकि ये बसें पूरी तरह से कॉन्टेक्ट लैस और परिचालक रहित हैं। यात्रा के लिए मेट्रो स्मार्ड कार्ड की पहले ही अनुमति दे दी गई है। यात्रा के दौरान कैश पेमेंट की अनुमति नहीं होगी और यह सुविधा केवल मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए है।

ये बसें यात्री को मेट्रो स्टेशन से पिक करेंगी और सीधे उनके गंतव्य स्थल पर ड्रॉप करेंगी। उससे पहले ये बसें बीच में कहीं नहीं रुकेंगी। इसी प्रकार वापस जाते वक्त ये बसे रास्ते में पड़ने वाले हर स्टॉपेज से यात्रियों को पिक करेगी लेकिन सीधे मेट्रो स्टेशन पर ही छोडे़गी। इसलिए केवल मेट्रो से आने जाने वाले यात्री ही इस सेवा का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें: नाबालिग बच्ची से रेप और हत्या के मामले पर गृह मंत्रालय की दिल्ली पुलिस से बैठक

इन सुविधाओं से लैस होंगी फीडर बसें
बता दें कि यात्रियों की सुविधा के लिए इन बसों में CCTV कैमरों के साथ, पैनिक बटन, GPS लगा होगा।

इतना रखा गया है किराया
दरअसल ये बसे पूरी तरह कैसलेस हैं यानि बसों में नगद किराया भुगतान की सुविधा नहीं होगी। फिलहाल यात्रा के लिए न्यूनतम किराया 10 रुपये जबकि अधिकतम किराया 25 रुपए रखा गया है।

ये सारी बसें इलेक्ट्रिक हैं इसलिए इनके लिए चार्जिंग स्टेशन भी बनाए गए हैं। बसों के दरवाजों में खास तरह के सेंसर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे बसे खुद ब खुद खुल जाएंगी व बंद हो जाएंगी।

व्हीलचेयर से चलने वालों के लिए भी सुविधा
व्हीलचेयर के लिए बसों में रैंप और एंकर बी लगा है, जिससे बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को यात्रा करने में दिक्कत न हो। यात्री केवल पीछले दरवाजे से ही एंट्री कर सकेंगे।

अभी केवल दो रूटों पर चलाई गईं बसें
फिलहाल इन बसों को दो रूटों पर चलाया गया हैं, जिनमें से एक शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन से खजूरी चौक होते हुए गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन तक। जबकि दूसरा रूट शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन से मदर डेयरी तक होगा।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा कि डीएमआरसी की अक्टूबर 2021 तक सभी रूटों के लिए 100 फीडर बसें चलाने की योजना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+