सुसाइड पॉइंट बन रहा दिल्ली मेट्रो! एक महीने के भीतर 4 मामले, ब्लू लाइन पर मिला शव
दिल्ली मेट्रो लाइन पर पिछले एक महीने के भीतर आत्महत्या के मामले तेजी से बढ़े हैं। अब दिल्ली मेट्रो के अलग- अलग रूट पर आत्महत्या चार मामले सामने आ चुके हैं।

दिल्ली मेट्रो लाइन पर राष्ट्रीय राजधानी में आत्महत्या के पिछले दिनों कई मामले में दर्ज किए गए। मेट्रो के अलग- अलग रुट पर एक महीने में चार मामले सामने आए। ऐसे में मेट्रो लाइनों की निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
रविवार को दिल्ली के मयूर विहार फेस- 1 में एक व्यक्ति ने दिल्ली मेट्रो ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की पहचान अजय लक्ष्मण पाखले के रूप में हुई। जांच से पता चला है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। दिल्ली मेट्रो पर आत्महत्या का ये पहला मामला नहीं था, इससे पहले 20 जनवरी को ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। जब मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स ने मेट्रो के आगे कूदकर जान दे दी थी। इसके अलावा 17 जनवरी को एक और मेट्रो पर आत्महत्या का मामला सामने आया। जब एक 16 साल के लड़के ने ब्लू लाइन मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। उसे घायल अवस्था में सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी।
वहीं डीएमआरसी प्रशासन का कहना है कि आत्महत्या जैसी घटनाएं बहुत दुखद है। हालांकि डीएमआरसी प्रशासन और सुरक्षाकर्मी भी इस तरह की घटनाएं ना हो उसके लिए भरपूर प्रयास करते हैं। लेकिन पिछले महीने मेट्रो लाइन पर ऐसी ही दो अन्य आत्महत्या के मामले समने आए थे।
Recommended Video

मेट्रो स्टेशन पर ऐसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए प्लेटफार्म पर बने येलो लाइन से पहले यात्रियों को खड़ा होने की हिदायत दी जाती है। इसके अलावा पैसेंजर्स पर सुरक्षाकर्मियों की नजर रहती है। अगर स्टेशन पर को भी शख्स संदिग्ध व्यवहार करते हुए पाया जाता है, जो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। मेट्रो पर कंट्रोल रूम से भी सीसीटीवी कैमरे के जरिए ऐसे लोगों पर नजर रखी जाती है। इसके बावजूद मेट्रो से सुसाइड की घटनाएं सामने आई हैं। मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या की बढ़ रही घटनाएं एक बड़ा सवाल हैं। एक महीने की भीतर मेट्रो लाइन पर आत्महत्या के मामले इसे सुसाइड प्वॉइंट बना रहे हैं। ऐसे में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए शख्त कदम उठाने की जरूरत है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications