Delhi MCD Polls 2022: सीएम केजरीवाल कल करेंगे 10 'गारंटियों' का ऐलान, मनीष सिसोदिया ने दी जानकारी

दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग 4 दिसंबर को होगी। इस बार एमसीडी चुनाव में सीधा मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच है। एमसीडी चुनाव को फतह किया जा सके, इसको लेकर दोनों ही पार्टियों की तरफ से जमकर प्रचार किया जा रहा है। इसी बीच वोटर्स को लुभाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को नगर निगम चुनावों के लिए 10 "गारंटियों" की घोषणा करेंगे। इस बात की जानकारी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को दी।

Recommended Video

    MCD Election 2022: Manish Sisodia ने कहा AAP कल करेगी 10 गारंटियों का ऐलान | वनइंडिया हिंदी|*News
    delhi mcd election

    पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ बैठक की है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में "भाजपा के कार्यकाल में एमसीडी में भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय राजधानी में कचरे के पहाड़ और दिल्ली की सड़कों पर रहने वाले जानवरों के मुद्दों पर चर्चा हुई थी। दिल्लीवासियों की समस्याओं को दूर किया जा सके, इसी ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री गुरुवार को 10 गारंटियों की घोषणा करेंगे।

    निगम चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों को लेकर भी दिया जवाब
    पत्रकारों ने जब उपमुख्यमंत्री से नगर निगम के चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इस पर गंभीर तरीके से चर्चा की जा रही है। जल्द ही इनके नामों की भी घोषणा कर दी जाएगी। आपको बता दें कि दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए वोटिंग 4 दिसंबर को है। जबकि रिजल्ट का ऐलान 7 दिसंबर को किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कल भाजपा पर बोला था हमला
    एमसीडी चुनाव और गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा और आप के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी शुरू हो गई है। भाजपा ने आप पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया तो मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी पलटवार किया। उन्होंने भाजपा और मोदी सरकार को चैलेंज करते हुए कहा कि अगर मैं भ्रष्ट या फिर आतंकवादी हूं, रुके क्यों हो, तुरंत गिरफ्तार करो।

    ये भी पढ़ें- केजरीवाल ने कहा- मैं जनता का लाड़ला, इससे भाजपा को तकलीफ

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+