दिल्ली MCD में मिली जीत से गदगद हुए सिसोदिया, जनता का जताया आभार, बोले-'ये सिर्फ जीत नहीं बड़ी जिम्मेदारी है'

दिल्ली एमसीडी चुनाव में जीत पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बयान आया है। उन्होंने इस जीत के लिए जनता का आभार जताया है।

manish sisodia

Recommended Video

    Delhi MCD Election Result 2022: AAP की जीत पर Manish Sisodia ने क्या कहा | वनइंडिया हिंदी *Politics

    दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को हुए चुनाव का रिजल्ट आज घोषित किया जा रहा है। अब तक के आधिकारिक रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) को बहुमत मिल गया है। पार्टी अब तक 113 सीटें जीत चुकी है और भाजपा ने 95 सीटें अपने नाम की है । वहीं, कांग्रेस का बुरा प्रदर्शन जारी है। दिल्ली एमसीडी चुनावों में जीत से गदगद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जनता का आभार जताया है। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा दिल्ली MCD में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नेगेटिव पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने कट्टर ईमानदार और काम करने वाले अरविंद केजरीवाल जी जिताया है। हमारे लिए ये सिर्फ एक जीत नहीं बड़ी जिम्मेदारी है।

    MCD के चुनाव के लिए खड़े हुए थे 1349 उम्मीदवार
    दिल्ली एमसीडी चुनाव में इस बार कुल 1349 उम्मीदवार खड़े हुए थे। इनमें 709 महिलाएं थीं। दिल्ली नगर निगम परिसीमन में बदलाव के बाद यह यहां पहला चुनाव है। एमसीडी चुनाव में मिली जीत आप के लिए बड़ी जीत मानी जा रही है। क्योंकि एमसीडी पर पिछले 15 वर्षों से भाजपा का कब्जा था। एमसीडी चुनाव में फिर वापसी हो, इसके लिए भाजपा की तरफ से जमकर प्रचार किया जा रहा था। पार्टी की तरफ से कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों से प्रचार कराया गया था।

    26 सीटों पर आप चल रही है आगे
    दोपहर 1 बजे तक आम आदमी पार्टी 106 सीटों और भाजपा 84 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं, आम आदमी पार्टी 26 सीटों पर और भाजपा 20 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस का हाल बेहाल है। कांग्रेस को अभी सिर्फ 5 सीटों पर जीत मिली है और पार्टी 5 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की और 3 पर अन्य आगे चल रहे हैं।

    सफाई के मुद्दे पर लड़ा गया था MCD चुनाव
    दिल्ली एमसीडी का चुनाव सफाई के मुद्दे पर लड़ा गया था। आप की तरफ से हर चुनावी रैलियों में भाजपा को सफाई के मुद्दों पर घेरा गया था। पार्टी की तरफ से पिछले 15 वर्षों में भाजपा द्वारा काम नहीं करने का आरोप लगाया था। केजरीवाल की तरफ से दिल्लीवासियों को भरोसा दिलाया गया था कि अगर उनकी सरकार आएगी तो पूरी दिल्ली कचरा मुक्त हो जाएगी।

    ये भी पढ़ें- MCD Election 2022 Result: दिल्ली नगर निगम में AAP की शानदार जीत, पार किया बहुमत का आंकड़ा, जीती 126 सीट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+