MCD Election 2022 Result: दिल्ली नगर निगम में AAP का शानदार प्रदर्शन, जीती 134 सीट

MCD Election 2022 Result: दिल्ली नगर निगम में AAP ने शानदार जीत हासिल करते हुए 134 सीटें जीती हैं। बीजेपी को 104 सीटें मिली हैं।

MCD Election 2022 Result

Recommended Video

    Delhi MCD Election Results 2022: दिल्ली में AAP की जीत, BJP की हार के क्या मायने ? | वनइंडिया हिंदी

    Delhi MCD Election 2022 Result: दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत हासिल करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। 250 वार्डों से आप ने 134 सीटों पर जीत हासिल की हैं। वहीं बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने 9 सीटें और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें जीतीं हैं। चुनाव आयोग ने 250 वार्डों की मतगणना पूरी होने के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया है।

    अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप ने नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 साल के शासन को उखाड़ फेंक दिया है। चुनाव आयोग की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक आप ने 250 में से 134 वार्डों पर जीत हासिल की है। भाजपा जो की साल 2007 से नगर निकाय पर शासन कर रही थी, 104 सीटें जीतने में सफल रही। ऐसे में एमसीडी चुनावों में बीजेपी को 15 साल बाद हार का सामना करना पड़ा है।

    दूसरी तरफ अंतिम परिणाम घोषित होने से पहले ही राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय में जश्न शुरू हो गया था। आप कार्यकर्ता जीत की खुशी मना रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता दफ्तर के सामने इकट्ठा होकर अरविंद केजरीवाल के नारे लगाते हुए नाच गा रहे हैं।

    काउंटिंग के दौरान शुरुआती दौर में भाजपा ने रुझानों में लगभग डेढ़ घंटे तक बढ़त बनाकर दिन का आगाज किया, लेकिन रुझानों में ऐसा बदलाव हुआ कि आप की बढ़त अंतिम परिणाम घोषित होने तक कायम रही। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना में जहां भाजपा ने चौथी बार चुनाव जीतने का दावा किया तो आप ने चुनाव जीतने का भरोसा जताया था।

    जीत के बाद केजरीवाल की प्रतिक्रिया

    MCD में जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं। मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा की आपके इस भरोसे को कायम रखूं। मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं। इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं।

    आप की जीत पर भगवंत मान का बयान

    वहीं बहुमत पर पंजाब के सीएम भगवंत माने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की 15 साल की सत्ता को दिल्ली से उखाड़ा था। अब 15 साल की MCD को भी उखाड़ दिया। लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते शिक्षा, बिजली, सफाई को वोट देते हैं। अब दिल्ली की सफाई होगी।

    आप सांसद राघव चड्ढा का बयान

    आप नेता और सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी को दिल्ली की जनता से करारा जवाब मिला। जनता ने उसी को वोट दिया है जो विकास के लिए काम करे। आज दिल्ली ने उस 'कीचड़' का सफाया कर दिया है, जिसे बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर फेंकने की कोशिश की थी। हम दिल्ली को दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर में बदल देंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+