Delhi MCD Exit Poll: AAP की आंधी में उड़ी BJP, India Today, My axis का exit poll
Delhi MCD Exit Poll: दिल्ली के एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिलती नजर आ रही है। इंडिया टुडे सर्वे के अनुसार पार्टी को 149 से 171 सीटों पर जीत मिलने जा रही है।

Recommended Video
Delhi MCD Election (दिल्ली निकाय चुनाव) 2022 Exit Poll: दिल्ली निकाय चुनाव के एग्जिट पोल अब सामने आने लगे हैं। जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में जमकर चुनाव प्रचार किया और बंपर जीत का दावा किया वह एग्जिट पोल में भी नजर आ रहा है। आजतक के एग्जिट पोल के अनुसार एमसीडी में आम आदमी पार्टी को 149-171 सीटों पर जीत मिल सकती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी के खाते में 69-91 सीटें आ सकती हैं। वहीं कांग्रेस की बात करें तो पार्टी को 3-7 सीटों पर जीत मिल सकती है। अन्य के खाते में 5-9 सीटों पर जीत मिलती नजर आ रही है।
एग्जिट पोल के नतीजों पर भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज तिवारी ने कहा कि जैसा एग्जिट पोल दिखा रहा है, अगर यही सही हो गया तो आम आदमी पार्टी की डबल इंजन की सरकार होगी। ये लोग शराब की दुकानें खोलना चाहते थे तो एमसीडी ने इजाजत नहीं दी थी। मेरा मानना है कि हम एग्जिट पोल को नहीं मानते हैं, हम असल नतीजों को इंतजार करेंगे।
कांग्रेस प्रवक्ता आलोग शर्मा ने कहा कि जिस तरह से 2007 में कांग्रेस के विधायकों ने पार्षदों को हरवाया था, उसके बाद से ही पार्टी की दिक्कत शुरू हुई थी। शीला जी के जाने के बाद से हमारे लिए दिल्ली में मुश्किलें बढ़ गई। आलोक शर्मा ने कहा कि मैं इस बात को मानता हूं कि दिल्ली में हमारी पार्टी की कई गलतियां हैं जिसकी वजह से हमारी हालत खराब हुई है।
जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार में आप का विधायक, आप का पार्षद पोस्टर लगाया था उसका असर चुनाव में आम आदमी पार्टी के पक्ष में जाती नजर आ रही है। हालांकि भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि ऐसा कहने से आप के विधायक ताहिर हुसैन जैसे भी याद आते हैं। लिहाजा यह नारा सही नजर नहीं आ रहा है। हालांकि देखने वाली बात यह है कि क्या दिल्ली में आप एमसीडी चुनाव में बड़ा बदलाव करेगी या एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में वापसी करेगी।
म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ दिल्ली की बात करें तो 4 दिसंबर को मतदान हुआ था। जिसमे कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव आयोग के अनुसार एमसीडी चुनाव में कुल 50 फीसदी मतदान हुआ था। हालांकि पिछले दो चुनाव की तुलना में यहां मतदान कम हुआ था। एमसीडी में कुल 250 पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था, एमसीडी मतगणना 7 दिसंबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications