शादी के बाद भी गर्लफ्रेंड से रखा मेल-मिलाप, OYO में मिलने बुलाया, किसी बात पर विवाद हुआ तो मार दी गोली
देश की राजधानी दिल्ली से एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के नरेला में OYO होटल के एक कमरे में बहस के बाद 38 वर्षीय एक विवाहित व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका को कथित तौर पर गोली मार दी। आरोपी युवक की पहचान प्रवीण उर्फ सीटू के रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रेमिका को गोली मारने के बाद युवक ने खुद के भी सिर में गोली मार ली। हालांकि, वह बच गया है, उसका संजय गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि उसकी प्रेमिका की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक मामले की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी और उसकी 39 वर्षीय प्रेमिका गीता ने मंगलवार को होटल के कमरे में चेक इन किया था। इस दौरान दोनों की किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उसने गुस्से में प्रेमिका को गोली मार दिया और इसके बाद खुद को भी गोली मार लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी को 21 सितंबर को भी हत्या के एक आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में उसे जमानत दे दी गई थी। बताया जाता है कि तब उसने गौरव नाम के एक व्यक्ति को गोली मार दी थी। पुलिस ने बताया कि गोली लगने के बाद प्रवीण की प्रेमिका गिर गई थी। जिसकी वजह से पूरे होटल में अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि, आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक गंभीर हालत में भर्ती प्रवीण की सुशीला नाम की पत्नी है, जो अपने बच्चों के साथ गांव में रहती है।
ये भी पढ़ें- 'प्रेमिका के शव से शख्स ने की शादी, दुल्हन बनने की थी आखिरी इच्छा...', कहा- ताउम्र रहूंगा कुंवारा












Click it and Unblock the Notifications