'प्रेमिका के शव से शख्स ने की शादी, दुल्हन बनने की थी आखिरी इच्छा...', कहा- ताउम्र रहूंगा कुंवारा

'प्रेमिका के शव से शख्स ने की शादी, दुल्हन बनने की थी आखिरी इच्छा...', कहा- ताउम्र रहूंगा कुंवारा

असम में एक प्यार का अनोखा मामला देखने को मिला है। असम में रहने वाले एक शख्स ने अपनी मृत प्रेमिका से शादी कर उसकी आखिरी इच्छा पूरी की है। अपनी मृत प्रेमिक के शव से शादी करने के बाद प्रेमी ने कहा कि वह जिंदगी भर, ताउम्र शादी नहीं करेंगे और कुंवारे रहेंगे। असम के गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में बीते हफ्ते शुक्रवार को बीमारी की वजह से प्रेमिका की मौत हो गई। लड़की की मौत के बाद जब उसका अंतिम संस्कार किया जाना था, तो उसके प्रेमी ने उसके अंतिम संस्कार में अपनी मृत प्रेमिका से शादी कर ली और जीवन भर किसी और से शादी नहीं करने की कसम खाई। प्रेमिका की दुल्हन बनने की ख्वाहिश पूरी करने के लिए प्रेमी ने उसके मरने के बाद भी उसे अपनी दुल्हन बना लिया और उसकी आखिरी इच्छा पूरी की।

'प्रेमिका की मांग में भरा सिंदूर...'

'प्रेमिका की मांग में भरा सिंदूर...'

असम के गुवाहाटी के मोरीगांव का रहने वाला बिटुपन तमुली 27 साल का है। बिटुपन तमुली को चपरमुख के कोसुआ गांव की मृतक 24 वर्षीय प्रार्थना बोरा से प्यार था। शुक्रवार को प्रार्थना की किसी बीमारी की वजह से मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अमिंत संस्कार के वक्त बिटुपन तमुली ने प्रार्थना की मांग में ठीक उसी तरह से सिंदूर लगाया, जिस तरह नई दुल्हन को सिंदूर लगाया जाता है। लड़की का शव फर्श पर था, तभी युवक ने उसके गले में सफेद माला डाली और प्रेमी ने फिर एक और माला ली और अपनी प्रेमिका के कई अंगों को छूकर उसे अपने गले में डाल लिया और शादी की रस्में पूरी कीं।

'दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे से प्यार करते थे...'

'दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे से प्यार करते थे...'

परिजनों का कहना है कि बिटुनप और प्रार्थना लंबे समय से एक-दूसरे से प्यार करते थे। ये बात दोनों घरवालों को भी पता थी। दोनों के घर में रिश्ते और शादी की बात चल रही थी। इसी दौरान प्रार्थना कुछ दिन पहले अचानक बीमार पड़ गई। उसे गुवाहाटी के अस्पताल में भी भर्ती कराया गया और उसने प्रार्थना को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन वह उसे बचा नहीं सका और प्रार्थना का शुक्रवार को निधन हो गया है।

पूरी तरह से टूट गया था प्रेमी

पूरी तरह से टूट गया था प्रेमी

प्रार्थना के चचेरे भाई सुभोन ने कहा कि बिटुपन का दिल पूरी तरह से टूट गया था। बिटुपन शादी का सामान अंत्येष्टि में ले गया था। प्रेमी जब शादी का सामान लेकर प्रेमिका के घर पहुंचा तो सभी हैरान रह गए। बिटुपन ने कहा कि वह प्रार्थना से शादी करेगा। सुभोन कहते हैं कि वास्तव में मेरी बहन भाग्यशाली थी। प्रार्थना बिटुपन से शादी करना चाहती थी और बिटुपन ने उसकी इच्छा पूरी की। प्यार का यह मंजर देखकर हमारी आंखों से आंसू छलक पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+