पत्नी को सबक सिखाने के लिए 11 साल के भाई का गला घोंटा

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली स्थित भजनपुरा में इलाके में एक शख्स ने ससुराल वालों को सबक सिखाने के नाम पर 11 वर्षीय बच्चे की अगवा कर हत्या कर दी। बच्चा, शख्स की पत्नी का भाई था। हालांकि घटना के कुछ घंटे के भीतर ही पुलिस ने पूरे मामले को सुलझा लिया और शख्स को सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अजीत कुमार सिंगला ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वेस्ट घोंडा स्थति गंगोत्री विहार के गली नंबर 33 में रहने वाले श्रेष्ठ का कत्ल उसके जीजा ने ही कर दिया।

पिता हैं स्वीमिंग कोच

पिता हैं स्वीमिंग कोच

श्रेष्ठ के परिवार में पिता विद्या प्रकाश शर्मा,मां निशा शर्मा और पांच अन्य बहनें हैं। छठवीं क्लास में पढ़ाई कर रहे श्रेष्ठ के पिता पेशे से दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में स्वीममिंग कोच हैं। बताया गया कि पांच साल पहले श्रेष्ठ की तीसरी बहन सोनल ने पड़ोस में हगी रहने वाले ललित से लव मैरिज किया था।

मांगने लगा पांच लाख

मांगने लगा पांच लाख

इसके बाद ललित ने सोनल के पिता से दहेज में 5 लाख रुपए की मांग करने लगा। ललित की इस मांग से सोनल नाराज हो गई और वो वापस 1 साल पहले अपने मायके वापस आ गई और यहीं रहने लगी। इसके साथ ही सोनल ने ललित के खिलाफ पुलिस थाना, डीसीपी ऑफिस और महिला आयोग में शिकायत की थी।

सबक सिखाने की धमकी भी दी

सबक सिखाने की धमकी भी दी

आरोप है कि ललित ने सोनल के परिवार को दहेज की मांग पूरी ना करने पर सबक सिखाने की धमकी दी थी। मंगलवार (15 अगस्त ) को श्रेष्ठ जन्मष्टमी कार्यक्रम में मटकी फोड़ के लिए बाहर निकला था। जब वो वापस नहीं आया तो परिजनों ने तुरंत गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। परिजनों ने ललित पर ही शक किया। पुलिस की ओर से सख्ती किए जाने के बाद उसने अपना अपराध कबूल किया और बताया कि वो उसे पास के ही नरेला ले गया और वहां हाथ पैर बांधकर चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने श्रेष्ठ का शव भी बरामद कर लिया।

पतंग दिलाने का किया था वादा

पतंग दिलाने का किया था वादा

ललित ने पुलिस को बताया कि उसने श्रेष्ठ को सबसे अच्छी पतंग दिलाने का वादा कर बाइक पर बिठा कर नरेला के जंगलों में ले गया था। पूछताछ में आरोपी ललित ने यह भी बताया कि उसने श्रेष्ठ से कहा था कि जंगलों में पतंग उड़ाएंगे। इसके बाद जंगल में ही गाड़ी कहीं रोककर श्रेष्ठ के हाथ पैर बांध दिए और फिर गला घोटकर हत्या कर दी।

CCTV से खुला राज

CCTV से खुला राज

यह बात दीगर है कि इस पूरे मामले में पहले से ही परिवार को ललित पर शक था। लेकिन वारदात के तुरंत बाद वो पुलिस और परिजनों के साथ जांच में शामिल हो गया जिसके चलते लोगों को शक नहीं हुआ। हालांकि पड़ोस में ही लगे एक सीसीटवी कैमरे में हुई रिकॉर्डिंग की जांच पुलिस ने की तो सारा चिट्ठा खुल गया। दरअसल, सीसीटीवी में यह कैद हो गया था कि ललित, श्रेष्ठ के साथ जा रहा है हालांकि उस दौरान उसने दूसरा कपड़ा पहन रखा था। इसके बाद जब पुलिस ने ललित से पूछताछ शुरू की तो वो टूट गया और सब कुछ बता दिया।

इसलिए मांगे थे पैसे

इसलिए मांगे थे पैसे

बताया गया कि ललित मोबाइल रिपेयरिंग का काम जानता है। अपनी दुकान खोलने के लिए उसे 5 लाख रुपयों की जरूरत थी। जिसके लिए वो सोनल के परिजनों पर दबाव बना रहा था। उसने बीते दिनों सोनल को धमकी दी थी कि अगर उसे पैसा नहीं दिया गया तो वो कुछ ऐसा काम कर के जेल चला जाएगा कि उसके परिजनों को पछताना पड़ेगा। श्रेष्ठ अपनी पांच बहनों में अकेला भाई था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+