21 साल के लड़के ने अमेज़न को लगाया 50 लाख का चूना, घर से बरामद हुए 19 मोबाइल, 12 लाख रुपये कैश और 40 बैंक चैकबुक

दिल्ली के 21 साल के युवक ने दो महीने में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन से 50 लाख रुपए ठग लिए। 21 साल का शिवम चोपड़ा अमेजन पर महंगे फोन ऑर्डर करता था और फिर कंपनी से यह कहते हुए रिफंड ले लेता था कि उसे फोन के डिब्बे खाली मिले।

Recommended Video

    Delhi man dupes Amazon 166 times by ordering phones, Khow how | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। दिल्ली के 21 साल के युवक ने दो महीने में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन से 50 लाख रुपए ठग लिए। 21 साल का शिवम चोपड़ा अमेजन पर महंगे फोन ऑर्डर करता था और फिर कंपनी से यह कहते हुए रिफंड ले लेता था कि उसे फोन के डिब्बे खाली मिले। उसने दो महीने में 166 मंहगे मोबाइल फोन कंपनी से खरीदे और उनका रिफंड लिया। जब कंपनी को फ्रॉड होने का अहसास हुआ तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने शिवम को गिरफ्तार कर लिया है।

    delhi Man Duped Amazon Ordered 166 Phones And Claimed Refunds, arrested

    पुलिस ने बताया कि शिवम ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है और कई कंपनियों में नौकरी भी कर चुका है। इसी साल मार्च में उसने नौकरी छोड़ दी और ऑनलाइन ठगी के आइडिया पर काम शुरू किया। पहले उसने दो फोन ऑर्डर किए फिर रिफंड भी ले लिया। अगले महीने उसने फिर से एप्पल, सैमसंग और दूसरी कंपनियों के मंहगे फोन ऑर्डर किए, फिर कंपनी में खाली डिब्बा मिलने की शिकायत की और रिफंड ले लिया। रिफंड मिलने के बाद शिवम उन मोबाइल फोन को बाजार में जाकर बेच देता था। पुलिस के मुताबिक शिवम ने इस साल अप्रैल से जून तक कुल 50 लाख रुपये का चूना कंपनी को लगाया।

    पुलिसने बताया कि ठगी करने के लिए शिवम फर्जी पते पर सिम लेता था। आरोपी फर्जी सिम से गिफ्ट कार्ड के जरिए कीमती फोन बुक करता था, वो अलग -अलग पतों से फोन ऑर्डर करता था। उसने 60 लाख से ज्यादा के ऑर्डर अलग-अलग पतों से किए थे। पुलिस ने शिवम चोपड़ा के साथ उसे फर्जी पते पर सिम उपलह्ध कराने वाले सचिन जैन को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिवम चोपड़ा के घर से 19 मोबाइल, 12 लाख रुपये कैश और 40 बैंक चैकबुक जब्त की हैं। अमेजन के एक अधिकारी ने 17 अगस्त को केशवपुरम थाने में इस मामले की शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस शिवम तक पहुंची।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+