Delhi mai Barish: दिल्ली में बारिश ने फिर बढ़ाई टेंशन, जानिए IMD का ये अपडेट
Delhi Weather Updates in Hindi: मौसम के उलटफेर से दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत परेशान है। पिछले दिनों दिल्ली बाढ़ से ग्रसित थी तो वहीं यमुना के घटता-बढ़ते स्तर ने अभी भी लोगों की टेंशन बढ़ाई हुई है तो वहीं इसी बीच आज सुबह से हो रही बारिश ने लोगों को और परेशान कर दिया है। हालांकि बारिश से मौसम के तापमान में तो कमी आई है और लोगों को उमस से राहत मिली है लेकिन कुछ स्थानों पर बारिश का जलजमाव हुआ है जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

आज सुबह से दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश हो रही है और पूरे दिन मौसम ऐसा ही गीला रहने वाला है। भारी बारिश के कारण नोएडा और गाजियाबाद में भी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि गाजियाबाद और नोएडा हिंडन नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण परेशान है और ऊपर से आज सुबह से हो रही बारिश ने लोगों को और चिंतित कर दिया है।
Recommended Video
आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। कुल मिलाकर इस हफ्ते दिल्ली में मौसम भीगा-भीगा ही रहने वाला है। फिलहाल दिल्ली की बारिश ने यहां के प्रदूषण में काफी सुधार किया है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 132 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 135 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 126 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 151 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -132 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 132 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 123 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार हैं।
भारी बारिश का अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर के अलावा आज हिमाचल, कर्नाटक, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं दूसरी ओर यूपी, पंजाब और बिहार में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया गया है। तो वहीं तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है और लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने के लिए कहा गया है। असम में भी आज भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान











Click it and Unblock the Notifications