Manish Sisodia Arrest Live: कैलाश गहलोत पेश करेंगे इस साल दिल्ली का बजट
Delhi Liquor Scam News: दिल्ली शराब घोटाला मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी।

Delhi Liquor Scam Live Update: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली शराब घोटाला मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज दिल्ली कोर्ट में पेश किया। सीबीआई ने पांच दिन के लिए मनीष सिसोदिया की कस्टडी मांगी है। इसपर कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है। मनीष सिसोदिया पर शराब घोटाले में आपराधिक साजिश रचने और सबूतों को मिटाने का आरोप है। 2021-22 आबकारी नीति के अलग-अलग पहलुओं पर लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने 26 फरवरी की शाम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया।
इस खबर पर हर अपडेट के लिए बने रहिए इस पेज पर...
LIVE Feed
SC ने सही फैसला लिया: माकन
कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि मुझे लगता है कि SC ने सही फैसला लिया है। जो लोग मनीष सिसोदिया से हमदर्दी रख रहे हैं वो जान लें ये भ्रष्टाचार का मामला है। इस मामले को उसी तरह देखना चाहिए। AAP जो दिखा रही है कि उनके साथ बहुत नाइंसाफी हुई है, उन्होंने खुद कमेटी बनाई थी और कहा कि कमेटी बताए कि शराब नीति में क्या बदलाव होने चाहिए।
अलोकतांत्रिक तरीके से यह देश चल रहा: राउत
सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर आज के जमाने में दो घंटे के लिए CBI, ED किसी के पास भी आती है तो वह देश का बादशाह बन सकता है। लेकिन यह लोकतंत्र की बात नहीं है। आज अलोकतांत्रिक तरीके से यह देश चल रहा है। सिर्फ विरोधियों को जेल में डाला जा रहा है। अगर किसी ने यह कहा है तो वह मन की भड़ास है।
सिसोदिया की रिमांड पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
दिल्ली आबकारी नीति मामला: राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई द्वारा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की रिमांड मांगे जाने के मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है।
सिसोदिया के वकील ने क्या कहा?
दिल्ली आबकारी नीति मामला: वरिष्ठ अधिवक्ता दयान कृष्णन ने रिमांड आवेदन का विरोध किया है। उन्होंने कहा "अगर कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है, तो यह गिरफ्तारी का आधार नहीं हो सकता।''
CBI ने 5 दिन की रिमांड मांगी
दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुनवाई चल रही है। CBI ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की 5 दिन की रिमांड मांगी।
सिसोदिया को लेकर CBI पहुंची राउज एवेन्यू कोर्ट
सीबीआई की टीम दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लेकर उनकी पेशी के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची।
CBI मनीष सिसोदिया को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट के लिए हुए रवाना
सीबीआई दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लेकर शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट के लिए रवाना हुई।
दिल्ली: AAP के कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया
CBI द्वारा दिल्ली के उपमुक्यमंत्री की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात हैं।
पंजाब में भी आप कार्यकर्ता का प्रदर्शन
पंजाब में भी मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने की वजह से आप कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
हरियाणा में आप कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
हरियाणा में आप कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन BJP मुख्यालय के बाहर किया जा रहा है। आप ने ट्वीट किया, ''शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया जी की Fake Case में गिरफ्तारी केवल केजरीवाल जी के शिक्षा-स्वास्थ्य मॉडल को देशभर में फैलने से रोकने के लिए की गई है। जिसके विरोध में आप हरियाणा के कार्यकर्ताओं ने BJP मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।''
सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ बेंगलुरु में AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
आप कार्यकर्ता दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की 'अवैध और अनैतिक' गिरफ्तारी के खिलाफ बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आप ने एक ट्वीट में कहा, "भारत के लोग जानते हैं कि भारत के उत्थान के लिए शिक्षा का क्या मूल्य है।"
मोदी की सरकार का कायरतापूर्ण है ये: संजय सिंह
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा, ''मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करना मोदी की सरकार का कायरतापूर्ण परिचय है, ये उनकी कायरतापूर्ण कार्रवाई है और दूसरी तरफ मोदी जी के मित्र अडानी है जिन्होंने लाखों-करोड़ का घोटाला किया लेकिन उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।"
संजय सिंह ने आगे कहा, ''मैं PM से पूछना चाहता हूं कि आप अपने मुंह से अडानी का नाम क्यों नहीं लेते?आपके पास हिम्मत नहीं कि आप अडानी के खिलाफ कार्रवाई कर सकें। उनकी सरकार अडानी की नौकर है और हम उनसे नहीं डरते हैं। आपको जितना जेल में डालना हो डालिए लेकिन आपके भ्रष्टाचार के खिलाफ हम लड़ते रहेंगे।''
राजनीतिक दबाव में CBI ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया: अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि सीबीआई ने राजनीतिक दबाव में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है।
आप सुप्रीमो ट्वीट कर कहा, ''मुझे बताया गया है कि ज्यादातर सीबीआई अधिकारी मनीष की गिरफ्तारी के खिलाफ थे। वे सभी उनका बहुत सम्मान करते हैं और उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने का राजनीतिक दबाव इतना अधिक था कि उन्हें अपने राजनीतिक आकाओं की बात माननी पड़ी।''
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications