Chhath Puja Dry Day: छठ पर्व पर पहली बार दिल्ली में ड्राई डे, LG वीके सक्सेना ने जारी किए आदेश
Chhath Puja Dry Day दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने रविवार, 30 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी में छठ पूजा को ड्राय डे के रूप में घोषित किया है। बता दें कि, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर छठ महापर्व के दिन शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए ड्राई डे घोषित करने की मांग की थी। जिसके बाद अब दिल्ली के एलजी ने इस मांग को लेकर बड़ा फैसला किया है।

दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली में छठ पूजा के दिन ड्राई डे घोषित किया है। रविवार 30 अक्टूबर को दिल्ली में शराब बेचना और पीना मना होगा। छठ पर इस तरह का आदेश पहली बार जारी हुआ है। शुक्रवार को ही दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर मांग की थी कि छठ के पावन पर्व पर राजधानी दिल्ली को ड्राई डे घोषित किया जाए।
आदेश गुप्ता ने कहा, "आज हमने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखकर मांग की है कि छठ महापर्व के दिन राष्ट्रीय राजधानी में ड्राई डे घोषित होनी चाहिए।" उन्होंने कहा कि छठ पूजा को लाखों पूर्वांचलवासी धूमधाम से मनाते हैं, इसलिए केजरीवाल को उनकी आस्था का सम्मान करना चाहिए।
Chhath Puja 2022 Bamboo Soop Significance: छठ पूजा में क्यों होता है 'बांस के सूप' का प्रयोग?
आपको जानकारी के लिए बता दें कि चार दिवसीय छठ महापर्व आज यानी शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा और सोमवार की सुबह सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होगा। जलाशयों और नदियों में मुख्य अनुष्ठान 30 अक्टूबर की शाम और अगले दिन सुबह होगा।












Click it and Unblock the Notifications