Delhi Weather Today: दिल्ली में जमकर होगी बरसात, पूरे हफ्ते भीगी-भीगी रहेगी राजधानी
Delhi Mausam ki Jankari: देश की राजधानी दिल्ली में बारिश तो हो रही है लेकिन अब लोग यहां पर उमस से तंग हो गए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज भी दिल्ली में जमकर बादल बरसेंगे और आज कुछ जगहों पर बिजली भी चमक सकती है। अनुमान के मुताबिक दिल्ली इस पूरे हफ्ते भीगी-भीगी ही रहने वाली है, इसलिए मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की हुई है। आईएमडी ने पहले ही कहा था इस पूरी जुलाई यहां पर जमकर बरसात होगी।

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश की वजह से यहां के तापमान में करीब 5 से 7 डिग्री की गिरावट हुई है और आज भी यहां पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। फिलहाल लगातार हो रही बारिश से दिल्ली की आबोहवा में सुधार हुआ है, जिसकी वजह से यहां प्रदूषण पहले की तुलना में काफी कम हो गया है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
Recommended Video
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 145 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 182 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 192 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 172 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -178AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 132 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 145 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने के आसार हैं।
आज यहां भी होगी बारिश
दिल्ली-एनसीआर के अलावा आज यूपी के कई शहरों में भारी बारिश की आशंका है,जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, देहरादून, बागेश्वर औऱ उत्तरकाशी में आज भारी बारिश हो सकती है। जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा-कोंकण, गुजरात, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम और गुजरात में भी आज भारी बारिश होगी तो वहीं असम में आज भी हल्की बरसात हो सकती है तो वहीं दक्षिण में आज बारिश होगी। कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications