Delhi ka Mausam: दिल्ली में धुंध भरी सुबह, AQI आज भी बेहद खराब, जानिए दिन में कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली के मौसम में लगातार चेंज जारी है। सुबह-शाम अब लोगों को हल्की सर्दी का एहसास होने लग गया है, हालांकि दिन में तेज धूप निकलने की वजह से लोगों को अभी भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

Delhi ka Mausam

दिल्ली में आज सुबह भी धुंध देखी गई लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही इसका प्रभाव खत्म हो गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज भी यहां पर मौसम को शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आस-पास रहेगा।

यहां पर प्रदूषण की स्थिति काफी खराब है

दिल्ली में अगले चार-पांच दिनों तक कोई परिवर्तन नहीं होने वाला है। लेकिन यहां पर प्रदूषण की स्थिति काफी खराब है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 नवंबर तक यहां की आबो-हवा काफी खराब रहेगी इसलिए मौसम विभाग सभी को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कहा है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 325 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 290 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 375 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 433 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -298 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 323 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 324 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश होने की आशंका हैं जबकि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश के कारण मौसम खराब हो सकता है तो वहीं उत्तर भारत के कई शहरों में मौसम शुष्क ही रहेगा। यूपी, पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम ड्राई रहेगा। जबकि वहीं मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मध्यम बरसात और हल्की बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने सभी को हेल्थ के प्रति सचेत रहने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+