Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi ka Mausam: दिल्ली में बरसेंगे बादल या निकलेगी धूप? जानिए IMD का अपडेट

Delhi Weather: दिल्ली में मौसम का उलटफेर लगातार जारी है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया कि आज भी राजधानी में हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिससे उमस से लोगों को राहत मिलेगी। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में मानसून अपने अंतिम पड़ाव में है इसलिए इसका उलटफेर इस महीने यूं ही जारी रहेगा और 15 सितंबर के बाद यहां पर मौसम के शुष्क होने के आसार हैं।

 Delhi ka Mausam:

आपको बता दें कि शनिवार-रविवार को दिल्ली के कुछ स्थानों पर जमकर बरसात हुई, जिससे कुछ जगहों पर पानी भर गया था, जिसमें जी 20 का आयोजक स्थल भरत मंडपम भी था लेकिन बारिश रूकने के साथ ही चीजें व्यवस्थित भी हो गई थीं।

Recommended Video

    Delhi ka Mausam: दिल्ली में बरसेंगे बादल या निकलेगी धूप?

    दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री

    अनुमान के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता हैआपको बता दें कि पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण यहां के प्रदूषण में कमी आएगी।

    The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 133 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 124 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 148 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 137 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली -133 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 168 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली - 125 AQI

    अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने के आसार है।

    यहां पर होगी बारिश

    तो वहीं दूसरी ओर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में आज मध्यम बारिश होने के आसार हैं तो कहीं-कहीं पर बिजली भी चमक सकती है। जबकि पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आज भी भारी बारिश के आसार हैं।

    भारी बरसात होने के आसार बने हुए हैं

    तो वहीं पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ में भी बरसात होगी, जबकि कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जबकि यूपी-बिहार, एमपी और छत्तीसगढ़ में भारी बरसात होने के आसार बने हुए हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+