Delhi ka Mausam: दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानिए मौसम का हाल
Delhi Weather Updates in Hindi: मौसम के उलटफेट से लोग हैरान परेशान हैं। राजधानी दिल्ली इस वक्त उमस से तंग हैं, भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट कह रहा है कि आज दिल्ली और आस-पास इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तो वहीं 6 अगस्त तक यहां पर मौसम भीगा-भीगा ही रहेगा और आज पूरे दिन काले बादल छाए रहेंगे इसलिए उमस ज्यादा रहने का अनुमान है। आज अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है। आईएमडी ने गुरुवार को येलो अलर्ट जारी किया है।

फिलहाल आज दिल्ली में हल्की बरसात होगी और आज यहां का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता और 10 से 20 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। फिलहाल दिल्ली की बारिश ने यहां के प्रदूषण में काफी सुधार किया है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 143 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 138 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 129 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 154 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -137 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 138 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 128 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने के आसार हैं।
यूपी, उत्तराखंड में भारी बारिश होने के आसार
दिल्ली-एनसीआर के अलावा आज यूपी, उत्तराखंड में भारी बारिश होने के आसार हैं, तो वहीं ओडिशा में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हिमाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है तो वहीं दक्षिण के राज्यों में कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी भारी बारिश की आशंका बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications