Delhi ka Mausam: दिल्ली-NCR में आज भी मौसम रहेगा भीगा-भीगा, जानिए IMD का अपडेट

Delhi Weather Updates in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का उलटफेर जारी है, हालांकि दिल्ली और एनसीआर में पिछले दो दिनों से बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन उसम आज भी बरकरार है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज दिल्ली में फिर से बारिश हो सकती है तो वहीं आज भी मौसम भीगा-भीगा ही रहने वाला है। आज राजधानी में जमकर बारिश होगी और इस दौरान 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

Delhi ka Mausam:

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। लगातार बारिश के कारण फिलहाल राजधानी की आबो हवा इस वक्त काफी अच्छी हो गई है। आईएमडी ने कहा कि 29 अगस्‍त तक दिल्ली में बारिश यूं ही होती रहेगी।

Recommended Video

    Delhi ka Mausam: दिल्ली में आज भी बरसेंगे बदरा

    The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 131 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 128 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 141 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 142 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली -131 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 141 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली - 121 AQI

    अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने के आसार है।

    हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका

    जहां राजधानी का ये हाल है, वहीं दूसरी हिमाचल और उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश की आशंका है, उत्तराखंड के 7 जिलों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, ये जिले हैं देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर , हरिद्वार, टिहरी, नैनीताल और देवप्रयाग, जहां के स्कूल-कालेज बंद कर दिए गए हैं।

    भारी बारिश के लिए ORANGE अलर्ट जारी

    तो वहीं हिमाचल और बिहार दोनों जगहों पर भारी बारिश के लिए ORANGE अलर्ट जारी है। तो वहीं आज पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ में भी आज हल्की बारिश का अलर्ट जारी है जबकि पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+