हरियाणा से दिल्ली को पानी की सप्लाई घटी, राघव चड्ढा ने मनोहर लाल खट्टर को लिखी चिट्ठी

चड्ढा ने खट्टर को लिखी चिट्ठी

नई दिल्ली, 14 अप्रैल: आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्ट्रर को चिट्ठी लिखकर पानी की सप्लाई रोके जाने का मुद्दा उठाया है। राघव चड्ढा ने अपनी चिट्ठी में मनोहर लाल खट्टर को कहा है कि हरियाणा सरकार ने दिल्ली को पानी की सप्लाई काफी ज्यादा कम कर दी है। वहीं जो पानी यमुना में आ रहा है, उसमे प्रदूषण और अमोनिया इतना ज्यादा है कि इसे पीने लायक बनाना मुमकिन नहीं है। ऐसे में वो इस पर ध्यान दें और तत्काल कदम उठाएं। सीएम मनोहर लाल खट्टर के पास सिंचाई और जल संसाधन मंत्रालय भी है।

Delhi Jal Board Vice Chairman Raghav Chadha writes to Haryana CM khattar reduction in raw water supply and pollution Yamuna

राघव चड्ढा ने कहा है कि हरियाणा सरकार यमुना में काफी कम और प्रदूषित पानी डाल रही है, जिससे दिल्ली में यमुना में पानी का स्तर कम हो गया है और प्रदूषित पानी की वजह से यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़कर 7.6 पीपीएम तक पहुंच गया है। अमोनिया की अधिकता और यमुना में पानी कम होने के कारण दिल्ली के जल शोधन केंद्र पर्याप्त क्षमता से काम नहीं कर रहे हैं। इस सबके चलते दिल्ली के अनेक इलाकों को पानी की भारी कमी का सामना भी करना पड़ सकता है।

राघव चड्ढा ने कहा है कि हरियाणा सरकार को यमुना में पर्याप्त मात्रा में सा जल छोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि पानी की कमी करना किसी भी तरह से जायज नहीं हो सकता है। ये करोड़ों लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है। बता दें कि दिल्ली में कुल जितने पानी की सप्लाई की जाती है उसमें से करीब 40 फीसदी हिस्सा यमुना से मिलने वाले शोधित पानी की ही होता है।

आलिया ने जीती कोरोना से जंग, रिपोर्ट नेगेटिव आने पर फोटो शेयर कर कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+