आलिया ने जीती कोरोना से जंग, रिपोर्ट नेगेटिव आने पर फोटो शेयर कर कही ये बात

आलिया की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, फोटो शेयर कर कही ये बात

मुंबई, 14 अप्रैल: फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट कोरोना संक्रमण से ठीक हो गई हैं। आलिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए बताया है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। आलिया भट्ट 2 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव आई थीं। जिसके बाद वो होम क्वारंटीन थीं। आज उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है, यानी अब उनको कोरोना नहीं है।

निगेटिव रिपोर्ट पर क्या बोलीं आलिया

निगेटिव रिपोर्ट पर क्या बोलीं आलिया

आलिया भट्ट ने अपनी एक तस्वीर बुधवार को इंस्टा पर शेयर की है। फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा- ऐसा पहली बार है कि जब निगेटिव होना भी अच्छी बात लग रही है। होम क्वारंटीन में रहते हुए भी आलिया ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं थीं। जिनमें आलिया घर पर आराम करती दिखी थीं।

रणबीर के संक्रमित होने के बाद कराया था टेस्ट

रणबीर के संक्रमित होने के बाद कराया था टेस्ट

आलिया से पहले रणबीर कपूर को कोरोना हुआ था। रणबीर के संक्रमित होने के बाद आलिया ने खुद को आइसोलेट करते हुए अपना टेस्ट करवाया था। आलिया का पहला टेस्ट नेगेटिव आया था। 2 अप्रैल को वो संक्रमित आईं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा भी कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें मनोज बाजपेयी, गोविंदा, मिलिंद सोमन, सतीश कौशिक, कार्तिक आर्यन, अक्षय कुमार जैसे सितारों के नाम हैं।

गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर चर्चा में आलिया

गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर चर्चा में आलिया

आलिया भट्ट कोरोना संक्रमित होने से पहले ब्रह्मास्त्र और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों की शूटिंग में बिजी थीं। गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज भी हो चुका है। आलिया को इसके लिए काफी तारीफ भी मिल रही है। आलिया भट्ट एसएस राजामोली की RRR में भी काम कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- कश्मीर में छुट्टियां बिता रहीं सारा अली खान ने दी रमजान की मुबारकबाद, यूजर्स से मिला ऐसा रिएक्शन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+