दिल्ली: ओमिक्रॉन के कुल मामलों पर बोले सत्येंद्र जैन, कहा- 54 नहीं 34 मरीज
नई दिल्ली, 21 दिसंबर: दुनिया के और देशों के साथ-साथ अब कोरोना का नया वैरिएंट भारत में भी अपनी दहशत फैला रहा है। तेजी से संक्रमित करने वाला नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के देश में 200 से ज्यादा मामले हो चुके हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को लिस्ट जारी करते हुए बताया कि भारत में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 200 हो चुके हैं। इस बीच केंद्र की लिस्ट और दिल्ली सरकार की लिस्ट में नए मामलों को लेकर बड़ा अंतर सामने आ रहा है, जिस पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

दरअसल, केंद्र की ओर से जो ओमिक्रॉन के मामलों की लिस्ट जारी की है, उसमें दिल्ली में कुल 54 मरीज रिपोर्ट किए गए हैं, जिसमें से 12 लोग डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। वहीं दिल्ली के कुल ओमिक्रॉन मामलों पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कहा कि एलएनजेपी अस्पताल में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के 34 मामले हैं। इन 34 मरीजों में से 17 मरीजों को छुट्टी दे दी गई।
इसी के साथ सत्येंद्र जैन ने कहा कि 3 पॉजिटिव लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। हम केंद्र और निजी अस्पतालों से जांच करेंगे। आपको बता दें कि दिल्ली में पहले की तुलना में कोरोना के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली रही है। मंगलवार को भी दिल्ली में 102 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। इसी के साथ 1 मरीज की मौत भी हुई है। दिल्ली में अभी तक कोरोना के 557 मामले सक्रिय है।
इधर, ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर भी दिल्ली सरकार काफी सक्रिय नजर आ रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनता से अपील करते हुए कहा कि कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच वह अपना मास्क पहनना नहीं छोड़ें।












Click it and Unblock the Notifications