Delhi-NCR Bomb Threats: '...फटेंगे विस्फोटक', दिल्ली-गुरुग्राम के मॉल्स-हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी

Delhi-NCR Bomb Threats: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न शॉपिंग मॉल्स को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बताया कि चाणक्य मॉल, सेलेक्ट सिटीवॉक, एम्बिएंस मॉल, डीएलएफ, सिने पोलिस, पैसिफिक मॉल, प्राइमस हॉस्पिटल और यूनिटी ग्रुप को धमकी भरे ईमेल मिले हैं।

मेल में लिखा है कि विस्फोटक कुछ ही घंटों में फट जाएगा। पुलिस ने कहा कि परिसर के अधिकारियों ने जैसे ही ईमेल देखा, उन्हें सूचित कर दिया। दिल्ली पुलिस ने सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी है। बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। अभी तक कोई बम नहीं मिला है।

Delhi-NCR Bomb

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि एक ही पैटर्न का पालन किया गया है। मेल कई मॉल और अन्य स्थानों पर भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल जांच चल रही है।

गुरुग्राम के मॉल को बम से उड़ानें की धमकी
वहीं, गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में बम की धमकी मिलने के तीन दिन बाद यह घटना घटी। तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। एसीपी विकास कौशिक ने मीडिया को बताया कि एंबिएंस मॉल के प्रशासन को एक ईमेल मिला, जिसमें कहा गया था कि मॉल में बम रखा गया है। जब हमें सूचना मिली, तो बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और स्वाट टीम समेत सभी टीमें मौके पर आ गईं।

उन्होंने कहा कि हमने मॉल में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अभी तक हमें मॉल में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। हमारी साइबर टीमें ईमेल भेजने वाले का पता लगा रही हैं। हमें सुबह 10 बजे सूचना मिली।

लगातार बम की धमकियां जारी
अधिकारियों ने बताया कि 2 अगस्त को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके के एक स्कूल को एक ईमेल मिला, जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ईमेल में कहा गया था कि स्कूल में बम रखा गया है। पिछले कुछ महीनों में देशभर में स्कूलों, कॉलेजों, मॉल और अस्पतालों में बम विस्फोट की धमकी देने वाले ईमेल की बाढ़ आ गई है। अब तक ये सभी ईमेल फर्जी निकले हैं ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+