दिल्ली दंगों में मरने वाले IB कर्मी अंकित शर्मा के भाई को नौकरी देगी दिल्ली सरकार

नई दिल्ली। दिल्ली में पिछले साल फरवरी माह में भड़के दंगों के दौरान मारे गए इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के कर्मचारी और दिल्ली के दंगा पीड़ित अंकित शर्मा के भाई को दिल्ली सरकार जल्द ही सरकारी नौकरी देने वाली है। इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि सौंपी थी। इसके साथ ही उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया था वे उनके भाई को सरकारी नौकरी देंगे।

delhi govt to provide government job to brother of IB staffer and Delhi riots victim Ankit Sharma

आज इस संबंध में दिल्ली कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पास करते हुए आईबी के दिवंगत कर्मचारी अंकित शर्मा के भाई अंकुर शर्मा को दिल्ली सरकार में नौकरी देने का प्रस्ताव पारित कर दिया। अब अंकित शर्मा के भाई को योग्यता के आधार पर दिल्ली सरकार में नौकरी दी जाएगी। अंकित शर्मा उत्तर पूर्वी दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहते थे।दिल्ली हिंसा के दौरान भीड़ द्वारा किए गए हमले में उनकी मौत हो गई थी।

एफआईआर के मुताबिक अंकित शर्मा 25 फरवरी की शाम घर से किसी काम से निकले थे जिसके बाद दूसरे दिन उनका शव चांदबाग के पास के नाले से मिला था। अंकित शर्मा के पिता रविंदर कुमार ने इलाके के काउंसिलर ताहिर हुसैन को इस हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था। अंकित शर्मा के शव पर बरामदगी के समय 51 जख़्म मिले थे। लेकिन पिछले साल 11 मार्च को लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने अंकित शर्मा के शरीर पर 400 घावों के पाए जाने की बात कही थी।

अंकित के पिता और भाई का आरोप है कि हिंसा के दौरान ताहिर हुसैन के समर्थक अंकित को खींचकर ले गए और उनकी हत्या करने के बाद शव नाले में फेंक दिया। पिछले साल 24 और 25 फरवरी को सीएए-एनआरसी विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में दंगे भड़क गए थे, जिसमें 53 लोगों की मौत हो गई थी। 581 लोग घायल भी हुए थे। इस घटना के खिलाफ कुल 755 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। दंगे से जुड़े 400 मामलों में अब तक 1818 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+