दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, निजी अस्पतालों के 40 % बेड कोविड मरीजों के लिए आरक्षित
नई दिल्ली, 04 जनवरी: दिल्ली में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के करीब 5500 नए मरीज मिले और 3 मरीजों की मौत हो गई। बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर केजरीवाल सरकार ने शहर के प्राइवेट अस्पतालों और नर्सिंग होम्स में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए बेड आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। कुल बिस्तर क्षमता का कम से कम 40% कोरोना रोगियों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू और ऑक्सीजन टैंकों में टेलीमेट्री डिवाइस लगाए जाने का फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि है शनिवार और रविवार को दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू रहेगा। सभी सरकारी कर्मचारी जो जरूरी सेवाओं से नहीं जुड़े हैं उन्हें वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई है। प्राइवेट कंपनियों को भी सलाह दी गई है कि वह 50 फीसदी क्षमता के साथ काम करें।
नई गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि सभी बस और मेट्रो पूरी क्षमता के साथ चलेंगी, लेकिन इनमें सिर्फ उन्हें ही इजाजत दी जाएगी जिन्होंने मास्क लगाया होगा। धार्मिक स्थल खुले रहेंगे लेकिन इसके बावजूद उनमें प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। पार्क, गार्डन और गोल्फ कोर्स में घूमने या दौड़ने की इजाजत नहीं होगी। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स सिर्फ खिलाड़ियों के लिए ही खुले होंगे। होटल और लॉज में सिर्फ मेहमान ठहर सकते हैं। रेस्टोरेंट 50 फीसदी क्षमता के साथ सुबह आठ से रात 10 बजे तक और बार दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक चलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications