Delhi: दिल्ली सरकार गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन घटना को लेकर सख्त, समिति गठित करने के दिए निर्देश

दिल्ली सरकार ने डीएमआरसी को गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन की दीवार गिरने की घटना की जांच के लिए बृहस्पतिवार को विशेषज्ञों की एक समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं घटना में मृतक के परिजनों के लिए 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

CM Arvind Kejriwal

डीएमआरसी ने आधिकारिक बयान में कहा गया कि गंभीर रूप से घायलों के लिए पांच-पांच लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपए दिए जाएंगे।

इस दुर्घटना के बाद दो अधिकारियों को भी निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पिंक लाइन पर गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा बृहस्पतिवार को ढह गया, जिससे 53 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

घटना गुरुवार की है, जब दिल्ली मेट्रो के गोकुलपुरी स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ। मेट्रो के पिंक लाइन स्टेशन गोकुलपुरी में प्लेटफॉर्म की साइड वॉल का एक हिस्सा भरभराकर सड़क के ऊपर गिर गया। हादसे में 3 से चार लोग जख्मी हो गए। मलबे में फंसे लोगों को पुलिस कर्मियों मौके पर मौजूद कुछ लोगों की मदद से बाहर निकाला।

घायलों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक ने दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाया गया।

वहीं हादसे को लेकर परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने एक्स पर लिखा, "मैंने डीएमआरसी को मामले की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाने का निर्देश दिया है, जिसकी रिपोर्ट दो सप्ताह में दी जाएगी। मैंने 24 घंटे के भीतर मुआवजा प्रदान करने और चिकित्सा उपचार में घायलों तथा उनके परिवारों को पूर्ण सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+