Delhi Electric Buses: दिल्ली सरकार का प्रदूषण पर वार, शुरू की गई 350 इलेक्ट्रिक बसें

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में बड़े कदम उठा रही है। सीएम केजरीवाल ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी को बड़ी सौगात दी। एलजी वीके सक्सेना के साथ सीएम केजरीवाल और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने 350 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। नई बसों की शुरुआत के साथ दिल्ली में कुछ इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 1650 हो गई है।

राष्ट्रीय राजधानी में लगातार इलेक्ट्रिक बसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले साल सितंबर महीने में दिल्ली सरकार ने DTC के बेड़े में 400 इलेक्ट्रिक बसों को और जोड़ा था। इसके बाद दिल्ली के फ्लीट में कुल 800 इलेक्ट्रिक बसें हो चुकी थी।

Delhi Electric Buses

वहीं FAME-2 स्कीम के तहत केंद्र सरकार दिल्ली में 1500 इलेक्ट्रिक बसों को डिप्लॉय करेगी। इसमें 921 इलेक्ट्रिक बसें फेम-2 सब्सिडी के तहत मिलेंगी, इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से 416.82 करोड़ की सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा बची 579 इलेक्ट्रिक बसों के लिए GNCTD, 262.04 करोड़ रुपए की सब्सिडी देगी।

बुधवार को शुरू की गई नई बसों में 300 बसें क्लस्टर व 50 बसें डीटीसी की हैं। इसमें 100 फीडर बसें भी शामिल हैं। नई 12 मीटर लंबाई वाली बस को 62.7 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान करेगी। इन बसों से संचालन के बाद दिल्ली परिवहन सुविधाएं बेहतर होने के साथ प्रदूषण नियंत्रण को भी बढ़ावा मिलेगा।

दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत का क्रम थमने वाला नहीं है। इन बसों के बाद दिल्ली सरकार ने दिसंबर 2025 तक 2,940 नई इलेक्ट्रिक बसों को क्लस्टर बेड़े में शामिल करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए हाल ही में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के मुताबिक राजधानी की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें लाने की तैयारी कर रही कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को ई-बसों को तेजी से लाने के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+