दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव, मंत्री आतिशी के पास अब जनसंपर्क विभाग की भी जिम्मेदारी
दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में पिछले कुछ दिनों से बदलव का दौर चल रहा है। कैबिनेट मंत्री आतिशी मार्लेना को अब कैलाश गहलोत का भी पोर्टफोलियो सौंपा गया है।

दिल्ली सरकार में बड़ा बदलावा देखा गया, जब कैबिनेट मिनिस्टर आतिशी मार्लेना को उनके पास मौजूद पोर्टफोलियो के अलावा एक और विभाग की जिम्मेदार सौंपी गई है। दिल्ली सरकार ने हस्पतिवार को इसका ऐलान किया।
सीएम अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व वाले दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में अब कैबनिनेट मंत्री आतिशी मार्लेना के पास एक और पोर्टफोलिया आ चुका है। अब उन्हें जनसंचार विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इससे पहले जनसंचार विभाग के मंत्रालय का जिम्मा कैलाश गहलोत संभाल रहे थे।
आम आदमी पार्टी की नेता वा एमलए आतिशी मार्लेना को इस साल 9 मार्च को दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में जगह मिली थी। उनके पास शिक्षा के के अलावा PWD, पावर और टूरिज्म विभाग की जिम्मेदारी थी। लेकिन अब उनके पास एक और पोर्टफोलियो बढ़ गया है।
वर्ष 2020 में दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में आतिशी मार्लेना कालकाजी क्षेत्र से मैदान में थीं। उन्होंने 11 हजार से अधिक मतों से बीजेपी प्रत्याशी को हराया था। आतिशी आम आदमी पार्टी की एक वेल एजुकेटेड नेता है। उन्होंने स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के पूसा रोड स्थित स्प्रिंगडेल्स स्कूल से की। इसके बाद वे दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से साल 2001 में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया।
पढ़ाई पूरी होने के बाद आतिशी ने आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में कुछ समय तक काम किया। इसके अलावा वे एक गैर-सरकारी संगठन संभावना इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी के साथ भी जुड़ीं।












Click it and Unblock the Notifications