दिल्ली में कब से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज? सीएम केजरीवाल ने खुद दिया जवाब

नई दिल्ली, 23 जुलाई: अप्रैल की शुरुआत में जैसे ही कोरोना महामारी की दूसरी लहर आई, वैसे ही स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया था। अब रोजाना के केस कम होने के बाद कई राज्यों ने धीरे-धीरे स्कूलों को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी बयान सामने आया है। सीएम के मुताबिक उनकी सरकार सभी राज्यों पर नजर रख रही है, वहां के अनुभवों को देखते हुए दिल्ली में फैसला लिया जाएगा।

Delhi

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि अभी कुछ राज्यों ने स्कूलों को बड़े बच्चों के लिए खोला है। दिल्ली सरकार उनके अनुभवों का विश्लेषण करेगी। इसके अलावा दिल्ली में स्कूल खोलने की आदर्श स्थिति तब बनेगी, जब ज्यादातर लोगों का टीकाकरण हो जाएगा। उन्होंने साफ किया कि दिल्ली सरकार जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेगी, क्योंकि अभी माता-पिता बच्चों को लेकर चिंतित हैं।

स्कूल खोलना हर राज्य के लिए चुनौती
दरअसल कई विशेषज्ञों ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर सबसे ज्यादा बच्चों को प्रभावित करेगी। जिस वजह से सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। इसके बावजूद आंध्र प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, तमिलनाडु, ओडिशा और राजस्थान ने दोबारा स्कूल खोलने का फैसला कर लिया है। इसको लेकर विवाद जारी है। वहीं दूसरी ओर एम्स दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि सिर्फ उन क्षेत्रों में स्कूल खोलना चाहिए, जहां पर पॉजिटिविटी रेट बहुत कम हो। इसके अलावा स्कूल खोलने से पहले सभी कर्मचारियों का टीकाकरण कर देना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से बच्चों की निगरानी करने का भी आग्रह किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+