कोरोना काल में कोविड सेंटर स्थापित करने में कथित अनियमितता की जांच कराएगी दिल्ली सरकार
कोरोना काल में कोविड देखभाल के लिए 2020 में अस्थायी सरदार पटेल कोविड सेंटर में सामने आई कथित अनियमितता की जांच करने के लिए दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना ने मुख्य सतर्कता अधिकारी को आदेश दिया है।
बता दें कि इस साल की शुरुआत में दिल्ली हाई कोर्ट ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया था कि वह कंपनी के बकाया भुगतान को देखें। कंपनी ने कोविड सेंटर में एसी लगवाएं थे, जिसका भुगतान नहीं हुआ था।

आतिशी मार्लेना ने मुख्य सतर्कता अधिकारी को आदेश दिया है कि वह इस पूरे मामले की विस्तृत जांच करे, जो भी अधिकारी इस मामले में अनियमितता में शामिल हैं उसकी जांच करे। इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट दायर करें।
इसको लेकर तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था, जिसने अपनी रिपोर्ट को 10 अप्रैल को कोर्ट के निर्देश के बाद दायर किया था। मार्लेना ने कहा कि मैंने रिपोर्ट को देखा है, इसमे कई अनियमितताएं हैं, जोकि गंभीर सवाल खड़ा करती है।
सरकारी अधिकारियों और कंपनी के बीच सांठगांठ हो सकती है। इस कोविड सेंटर को सरदार पटेल कोविंड केयर सेंटर नाम दिया गया था, जोकि देश का सबसे बड़ा कोविड सेंटर था।
कंपनी के करीबी सूत्र का कहना है कि जब वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया गया तो भुगतान भी नहीं किया गया, ऐसे में कैसे कोई रिश्वत ले सकता है। कोविड ऐसी स्थिति थी जब सबकुछ बहुत जल्दी किया जाना था ताकि लोगों का जीवन बचाया जा सके। यहां कोई लोगों का जीवन बचाने के लिए आगे आया, उसका भुगतान करने की बजाए, उसपर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की एक टीम सरदार पटेल कोविड सेंटर का मुआयना करने के लिए पहुंची थी, ताकि एसी लगाने के लिए तकनीकी मदद मुहैया कराई जा सके और इसकी अनुमानित कीमत को तय किया जा सके। आतिशी ने कहा कि यह यह चौंकाने वाली बात थी कि जब अधिकारी वहां पहुंचे तो वहां पहले से ही एसी लगाने का काम चल रहा था।












Click it and Unblock the Notifications