दिल्ली सरकार का मॉडल वर्चुअल स्कूल, छात्रों को बेहतर शिक्षा का देने का प्लान

दिल्ली सरकार राज्य में स्कूली शिक्षा में सुधार लाने के निरंतर प्रयासरत है। केजरीवाल अपने दूसरे कार्यकाल में इस दिशा में काफी आगे बढ़ चुकी है।

Arvind Kejriwal

Delhi Model Virtual School: दिल्ली में केजरीवाल सरकार अपने शिक्षा व्यवस्था में नए बदलावों के लिए जानी जाती है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने दूसरे कार्यकाल में अब तक कई प्रयास किए हैं। एनडीएमसी के सभी स्कूल स्मार्ट तरीके शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र को पूरी तरह से डिजिटल करने की कवायद जारी है। सभी प्राइमरी क्लासेस को 'स्मार्ट क्लासरूम' बदलने का लाभ छात्रों को मिल रहा है।

दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल की शुरुआत पिछले साल ही हो चुकी थी। राज्य सरकार के स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की ऑनलाइन पढ़ाई होगी और देश के किसी भी कोने में रहने वाला 13 से 18 साल का कोई भी स्टूडेंट इस स्कूल में दाखिला ले सकता है, जो बच्चे ऑनलाइन क्लास नहीं कर पाएंगे, उन्हें यह स्कूल रिकॉर्ड की गई क्लास में पढ़ने का भी मौका देगा। स्टूडेंट स्कूल की वेबसाइट www.dmvs.ac.in पर जाकर 4 सितंबर तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। 2023-24 के सेशन में सिर्फ नौंवी क्लास में दाखिले होंगे, जिस भी स्टूडेंट ने आठवीं क्लास की पढ़ाई किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से की है, वो आवेदन कर सकता है। ये उन स्कूलों में लागू होगा जो दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से मान्यता प्राप्त होगा।

JEE और NEET की तैयारी की योजना
मॉडल वर्चुअल स्कूल में 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को जेजेई, नीट समेत ऐसी अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के कोचिंग की भी सुविधा होगी। यहां पर स्किल की भी तैयारी कराई जाएगा। दिल्ली सरकार का मानना है इससे गरीब से गरीब परिवारों के बच्चे भी प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे। उनके लिए अब जेईई और नीट जैसे एक्जाम देना सिर्फ एक सपना नहीं बल्कि हकीकत बनेगा।

गूगल, स्कूल नेट का प्लेटफॉर्म
मॉडल वर्चुअल स्कूल में पंजीकरण कराने वाले स्टूडेंट्स को आईडी और पासवर्ड मिलेगी। जिसके जरिए वो वर्चुअल स्कूल जॉइन कर सकता है। इस स्कूलिंग प्लैटफॉर्म को गूगल और स्कूल नेट इंडिया ने बनाया है। वर्चुअल क्लासेज में स्टूडेंट लाइव क्लासेज में शामिल हो सकेगा और रिकॉर्ड की गई क्लासेज को भी देख सकेगा। इसके अलावा ट्यूटोरियल्स, सप्लीमेंट्री लर्निंग मटीरियल की भी व्यवस्था होगी। इसें बच्चो के असेसमेंट की भी व्यवस्था होगी।

कुल 6 सब्जेक्ट पढ़ाए जाएंगे
दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल में रेगुलर सरकारी स्कूल की तरह गतिविधियां रखी जाएंगी। मॉडल वर्चुअल स्कूल में कुछ 6 सब्जेक्ट पढ़ाए जाएंगे। जिसमें इंग्लिश, हिंदी, मैथमैटिक्स, साइंस, सोशल साइंस और कंप्यूटर साइंस शामिल होगा। इस स्कूल के माध्यम से देशभर के स्टूडेंट्स ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। लेकिन परीक्षा दिल्ली में ही होगी। इनके एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड होंगे। परीक्षा दो टर्म में होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+