दिल्ली सरकार ने स्कूलों के लिए लॉन्च किया खास ऐप, जल्द होगा शिकायतों का निपटारा
दिल्ली में सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने वाली आम आदमी पार्टी सरकार अब इन स्कूलों से जुड़ी समस्या और शिकायतों को दूर करने के लिए मोबाइल ऐप लेकर आई है। गुरुवार को दिल्ली सरकार ने इस ऐप को लॉन्च कर दिया है।
इस ऐप का नाम DoE Nirikshan ऐप है जहां आप स्कूल से जुड़ी अपनी समस्या और शिकायत को आसानी से दर्ज करा सकते हैं। सरकार का कहना है कि यह नया ऐप छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए काफी मददगार होगा। उनसे जुड़ी समस्या का जल्द से जल्द समाधान होगा। स्कूल से जुड़ी शिकायतों का जल्द निपटारा करने में भी इस ऐप से मदद मिलेगी।

इस ऐप को टीचर और स्टूडेंज दोनों आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप के आने से प्रदेश में सरकारी स्कूलों के कामकाज में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेगा। सरकार का कहना है कि इस ऐप से स्कूल में सप्लाई, मिड डे मील, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म सहित तमाम समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा हो सकेगा।
शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा कि DoE Nirikshan एक बड़ा क्रांतिकारी बदलाव लाएगा, इससे छात्रों और शिक्षकों की समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा हो सके. इससे शिकायतों के निपटारा होने में होने वाली देरी खत्म होगी।
मार्लेना ने कहा कि दिल्ली सरकार स्कूल में छात्र और शिक्षक दोनों के लिए तकनीक के जरिए अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। स्कूल में पर्याप्त मात्रा में डेस्क नहीं होने की समस्या या फिर ब्लैकबोर्ड की दिक्कत को आसानी से इस ऐप पर उठाया जा सकता है। इस ऐप के जरिए इन समस्याओं को प्रिंसिपल के संज्ञान में लाया जा सकता है।
अब छात्र और शिक्षक दोनों को अपनी समस्या के समाधान के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस ऐप पर शिकायत दर्ज करने के बाद इसके स्टेटस को ट्रैक किया जा सकता है। इसपर डिप्टी डिस्ट्रिक्ट एजूकेशन ऑफिसर ट्रैक करेंगे। इसे हर स्तर पर ट्रैक किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications