गोगी गैंग के भगवान सिंह को दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर में मारी गोली, 7 आपराधिक वारदात में था शामिल

नई दिल्ली, 02 अगस्त। गोगी गैंग के गैंगस्टर भगवान सिंह उर्फ मुकेश का पुलिस के साथ एनकाउंटर हुआ है। पुलिस ने मुकेश को एनकाउंटर में गोली मार दी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी जसमीत सिंह ने बताया कि भगवान सिंह उर्फ मुकेश गोगी गैंग का गैंगस्टर है, उसके साथ आज भालसवा डेयरी के पास मुठभेड़ हुई। उसके पैर में गोली लगी है, वह घायल है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी ने बताया कि मुकेश 7 से अधिक आपराधिक वारदात में शामिल है।

encounter

डीसीपी जसमीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को स्पेशल सेल की टीम से मुकेश की मुठभेड़ हुई थी। हमे मुखबिर से इसके बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की टीम भलस्वा डेयरी पहुंची और उसे घेर लिया। पुलिस ने मुकेश से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन उसने फायरिंग कर दिया, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली भगवान सिंह के बाएं पैर में लग गई, जिसके बाद हमने उसे गिरफ्तार कर लिया, फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

गौर करने वाली बात है कि गोगी गिरोह दिल्ला का जाना माना गिरोह है, इसने कई आपराधिक घटनाओँ को अंजाम दिया है। पुलिस इस गैंग के सदस्यों को लंबे समय से तलाश रही है। मई माह में भी पुलिस की आउटर रिंग रोड वजीराबाद फ्लाई ओवर के पास मुठभेड़ हुई थी, जिसमे गैंगस्टर नीरज बवाना, टिल्लू ताजपुरिया, परवेश मान को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+