दिल्ली: पूर्व डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने राज्य सभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो चुका है। सोमवार को पूर्व डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में पहुंच कर स्वाति मालवीय ने अपने दस्तावेज जाम करते हुए नामांकन दाखिल किया।

बता दें आप नेता स्वाति मालीवाल, नारायण दास गुप्ता और संजय सिंह ने सोमवार को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
गौरतलब है कि आप सांसद संजय सिंह जो कि शराब नीति घोटाले के आरोप में जेल में बंद चल रहे हैं, उन्हें कोर्ट ने राज्यसभा से चुनाव लड़ने के लिए व्यक्तिगत तौर पर अधिकारी के पास पहुंच कर नामांकन करने की इजाजद दी थी, हस इजाजत के बाद नामांकन के लिए संजय सिंह को जेल अधिकारी लेकर रिटर्निंग अधिकारी के पास पहुंचे थे। जहां पर संजय सिंह ने आगामी राज्य सभा चुनाव के लिए नामांकन किया।
आप सांसद संजय सिंह द्वारा आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद उनकी पत्नी अनीता सिंह ने कहा "पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वह उत्साह से भर गए। हमें न्यायपालिका पर भरोसा है, वह जल्द ही रिहा होंगे और वापस जाएंगे।"












Click it and Unblock the Notifications