दिल्ली में राशन आपूर्ति को लेकर सरकार मुस्तैद, खाद्य मंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी और उनके कैबिनेट के साथी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री आतिशी ने कैबिनेट मंत्रियों, मुख्य सचिव और सभी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। आतिशी मंत्रिमंडल में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन भी एक्टिव नजर आ रहे हैं।

दिल्ली सचिवालय में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने मंगलवार को विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई दिशानिर्देश भी दिए। बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कार्यप्रणाली बनाकर वक्त पर एफसीआई गोदाम से दुकान तक राशन पहुंचाने के निर्देश दिए।

Imran Hussain

साथ ही उन्होंने कहा, किसी भी राशन कार्ड धारक को राशन मिलने में कोई परेशानी न आए ये भी सुनिश्चित करें। हमारी कोशिश है कि दिल्ली की जनता को बेहतर से बेहतर सुविधाएँ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से मिल सकें।

बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कल एक अहम बैठक बुलाई थी। इस बैठक में उनके सभी मंत्री और दिल्ली के सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में आतिशी ने कहा "दिल्ली सरकार और अफ़सर मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचे।"

सोमवार को CM आतिशी ने संभाला कार्यभार

आतिशी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद आतिशी ने कहा कि अगले चार महीनों तक मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर रहूंगी, लेकिन अरविंद केजरीवाल की कुर्सी पर नहीं बैठूंगी। आतिशी ने कहा कि "आज मेरे मन में भी वही व्यथा है, जैसी भगवान राम जी के वनवास जाने पर भरत जी के मन में थी। उन्होंने भगवान राम की खड़ाऊं रखकर शासन चलाया था। आगे उन्होंने कहा, भगवान राम हम सब के आदर्श हैं और अरविंद केजरीवाल जी उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए दिल्लवासियों की सेवा की और मर्यादा का पालन करते हुए CM पद से इस्तीफा दे दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+