दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय की चलती स्कूल बस में लगी आग, 30 बच्चे बचाए गए
नई दिल्ली। दिल्ली के धौला कुंआ में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक स्कूल बस में आग लग गई। देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी। बस से उठती ऊंची लपटों को देख इलाके में सनसनी फैल गई। राहत की बात ये रही कि आग से बस में सफर कर रहे बच्चों को कोई नुकसान नहीं हुआ। आग के भड़कने से पहले ही सभी बच्चों को बस से उतार लिया गया। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

बस ने जब आग पकड़ी उस वक्त बस में 30 बच्चे सवार थे। यह बस केंद्रीय विद्यालय की है। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची, पुलिस ने इलाके के आसपास का ट्रैफिक भी कुछ समय के लिए रोका। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस में लगी सीएनजी किट आग लगन का कारण हो सकता है। फायर विभाग का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद ही आग लगने की सही वजहों का पता चल सकेगा।













Click it and Unblock the Notifications