दिल्ली में 3 महीने पहले ही दिसंबर जैसे मौसम का एहसास! बारिश ने प्रदूषण पर लगाया अंकुश, AQI में भी सुधार

दिल्ली इस हफ्ते हुए तेज बारिश के बाद मौसम में तेजी बदलाव देखा गया। राष्ट्रीय राजधानी समेत नोएडा और गाजियाबाद में भी एक्यूआई में सुधार देखा गया। रिपोर्ट के मुताबिक, गाजियाबाद और नोएडा का AQI 34 और 46 दर्ज किया गया। फरीदाबाद में एक्यूआई 24 दर्ज किया गया। जबकि बात दिल्ली की करें तो सितंबर में रिकॉर्ड बारिश के बाद शुक्रवार को दिल्ली में हवा की गुणवत्ता साल की सबसे स्वच्छ रही। राष्ट्रीय राजधानी में एक्यूआई 52 दर्ज किया गया। दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में कमी भारी बारिश के बाद दर्ज की गई।

पिछले तीन दिनों से दिल्ली में बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के बीच लोगों को अब ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, दिल्ली में बारिश का मुख्य कारण पश्चिमी यूपी में बना दबाव (डिप्रेशन) और मौसमी मानसून ट्रफ का निकट होना है।

Delhi AQI improves

पिछले 24 घंटों में हुई बारिश को लेकर एक और रिपोर्ट के मुताबकि, दिल्ली के पालम में 54 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सफदरजंग के मौसम केंद्र ने शुक्रवार को दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक तीन घंटे के भीतर 30.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

हवा गुणवत्ता में हुआ सुधार
दिल्ली के साथ एनसीआर में भी हालत में सुधार हुआ है।फ़रीदाबाद में 24 घंटे का औसत AQI 24 दर्ज किया गया। जबकि गजियागाजियाबाद और नोएडा का AQI में सुधार दर्ज किया गया। गुरुग्राम में AQI 69 दर्ज किया गया, बुलंदशहर में AQI 21 दर्ज किया गया, मेरठ में 28 दर्ज किया गया, और मुजफ्फरनगर में AQI 29 दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+