Delhi Chunav Result: दिल्ली में AAP को BJP से दोगुनी सीटों का अनुमान, टूट सकता 26 साल पुराना ख्वाब
Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 8 फरवरी को EVM के कैद 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। नौ बजे तक रुझान आने शुरू हो जाएंगे और दोपहर तक हार-जीत की स्थिति साफ हो पाएगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लग सकता है। भाजपा का दिल्ली में सरकार बनाने का 26 साल पुराना ख्वाब इस बार भी पूरा होता नहीं दिख रहा है। कांग्रेस को खाली हाथ रहना पड़ता है जबकि आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता लौट सकती है। ऐसा अनुमान माइंड ब्रिंक (Mind Brink) के एग्जिट पोल में लगाया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान पूर्ण होते ही विभिन्न चैनलों व सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल के अनुमान जारी किए हैं। कई एग्जिट पोल का अनुमान भाजपा की नींद उड़ाने वाला और आम आदमी बाजार में खुशी की लहर दौड़ाने वाला है। हालांकि ECI की ओर से दिल्ली चुनाव 2025 के वास्तविक परिणाम 8 फरवरी को होने वाली मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Delhi Exit Poll: दिल्ली में पलटी बाजी, AAP की नहीं बनेगी सरकार, BJP को मिल सकती 40 से ज्यादा सीटें?

Delhi Election 2025: माइंड ब्रिंक (Mind Brink) एग्जिट पोल
सर्वे एजेंसी माइंड ब्रिंक (Mind Brink) ने अपने एग्जिट पोल में अनुमान लगाया है कि आम आदमी पार्टी को 44 से 49 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि भाजपा को सिर्फ 21-25 सीटें ही मिल सकती हैं, जो दिल्ली में सरकार बनाने के लिए बहुमत के आंकड़े 36 सीट से काफी दूर है। आप को भाजपा से लगभग दोगुनी सीटें मिलती दिख रही हैं। यह एग्जिट पोल अन्य एजेंसी की तरह कांग्रेस को शून्य से एक सीट नहीं दे रहा।
Delhi Chunav 2025: People's Insight पीपल्स इंसाइट एग्जिट पोल
सर्वे एजेंसी People's Insight पीपल्स इंसाइट एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी क 25 से 29 सीटें मिल सकती हैं, जो बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे है। वहीं, भाजपा को 40 से 44 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। ऐसे में दिल्ली में इस बार भाजपा की सरकार बन सकती है। कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत दर्ज करते हुए नहीं दिखाया जा रहा है।
दिल्ली चुनाव 2025 में 57.70 प्रतिशत मतदान
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर सिंगल फेज में 5 फरवरी को सुबह 7 से शाम तक 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ है। दिल्ली में सबसे ज्यादा मतदान 66.68 प्रतिशत मुस्तफाबाद सीट और सबसे कम 47.40 प्रतिशत मतदान करोल बाग सीट पर हुआ है। दिल्ली चुनाव 2025 में हॉट सीटों में शामिल नई दिल्ली, कालकाजी, जंगपुरा, पटपड़गंज, करावल नगर, मुस्तफाबाद, ओखला आदि के परिणाम पर हर किसी की नजर है।
Delhi Election 2025 Voting Percentag: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सीट वाइज मतदान प्रतिशत
आदर्श नगर: 53.80%
अंबेडकर नगर: 56.98%
बाबरपुर: 63.64%
बदरपुर: 54.51%
बादली: 60.88%
बल्लीमारन: 59.56%
बवाना: 57.51%
बिजवासन: 58.00%
बुराड़ी: 56.16%
चांदनी चौक: 52.76%
छत्तरपुर: 60.53%
दिल्ली कैंट: 57.00%
देवली: 56.58%
द्वारका: 59.39%
गांधी नगर: 58.41%
घोण्डा: 58.23%
गोकलपुर: 65.04%
ग्रेटर कैलाश: 52.00%
हरी नगर: 57.92%
जनकपुरी: 59.28%
जंगपुरा: 55.23%
कालकाजी: 51.81%
करावल नगर: 62.74%
करोल बाग: 47.40%
कस्तूरबा नगर: 51.70%
किरारी: 60.19%
कोंडली: 59.89%
कृष्णा नगर: 59.50%
लक्ष्मी नगर: 57.37%
मादीपुर: 58.13%
मालवीय नगर: 52.07%
मंगोल पूरी: 61.48%
मटिया महल: 61.40%
मतिअला: 58.38%
मेहरौली: 50.59%
मॉडल टाउन: 51.29%
मोती नगर: 55.21%
मुंदका: 57.53%
मुस्तफाबाद: 66.68%
नजफगढ़: 61.48%
नांगलोई जाट: 56.20%
नरेला: 60.00%
नई दिल्ली: 54.27%
ओखला: 52.77%
पालम: 60.05%
पटेल नगर: 54.63%
पटपड़गंज: 57.74%
आर के पुरम: 51.81%
राजिंदर नगर: 57.88%
राजौरी गार्डन: 58.96%
रिठाला: 55.59%
रोहिणी: 60.22%
रोहतास नगर: 62.40%
सदर बाजार: 57.06%
संगम विहार: 57.41%
सीलमपुर: 66.41%
सीमापुरी: 62.47%
शहादरा: 60.40%
शकूर बस्ती: 59.21%
शालीमार बाग: 55.24%
सुल्तानपुर माजरा: 57.35%
तिलक नगर: 56.65%
तिमारपुर: 53.29%
त्री नगर: 59.68%
त्रिलोकपुरी: 61.09%
तुगलकाबाद: 53.00%
उत्तम नगर: 59.30%
विकासपुरी: 56.95%
विश्वास नगर: 57.60%
वाजीपुर: 52.54%
Delhi Assembly Election History: दिल्ली विधानसभा चुनाव इतिहास
1. प्रारंभिक दौर (1952-1993)
पहला दिल्ली विधानसभा चुनाव 1952 में हुआ था।
1952 से 1956 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शासन किया।
1956 में दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया गया, जिससे विधानसभा भंग कर दी गई।
1966 में दिल्ली मेट्रोपॉलिटन काउंसिल बनी, जिसमें 56 निर्वाचित और 5 मनोनीत सदस्य होते थे।
2. विधानसभा की पुनः स्थापना (1993 के बाद)
1991 में 69वें संविधान संशोधन के तहत दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) घोषित किया गया और 1993 में फिर से विधानसभा चुनाव शुरू हुए।
Delhi Government and Chief Ministers List: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कब-किसकी सरकार बनी व मुख्यमंत्री?
| क्रमांक | चुनावी साल | विजेता दल | दिल्ली के मुख्यमंत्री |
|---|---|---|---|
| 1 | 1993 | बीजेपी | मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा, सुषमा स्वराज |
| 2 | 1998 | कांग्रेस | शीला दीक्षित |
| 3 | 2003 | कांग्रेस | शीला दीक्षित |
| 4 | 2008 | कांग्रेस | शीला दीक्षित |
| 5 | 2013 | आम आदमी पार्टी | अरविंद केजरीवाल (49 दिन) |
| 6 | 2015 | आम आदमी पार्टी | अरविंद केजरीवाल |
| 7 | 2020 | आम आदमी पार्टी | अरविंद केजरीवाल, आतिशी मार्लेना |
Delhi Assembly Election Political History: दिल्ली विधानसभा चुनाव व राजनीतिक घटनाक्रम
- 1993-98: बीजेपी की सरकार बनी, लेकिन आंतरिक विवादों के कारण नेतृत्व में बदलाव हुए।
- 1998-2013: कांग्रेस की शीला दीक्षित ने लगातार तीन बार सरकार बनाई और दिल्ली में विकास कार्यों के लिए प्रसिद्ध रहीं।
- 2013: पहली बार आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव लड़ा और सरकार बनाई, लेकिन 49 दिन बाद इस्तीफा दे दिया।
- 2015: AAP ने जबरदस्त जीत (70 में से 67 सीट) दर्ज की और अरविंद केजरीवाल ने दोबारा मुख्यमंत्री पद संभाला।
- 2020: AAP ने फिर से बड़ी जीत दर्ज की (62 सीटें) और केजरीवाल लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। साल 2021 से आप की आतिशी मार्लेना सीएम हैं।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications