Delhi Exit Poll: दिल्ली में पलटी बाजी, AAP की नहीं बनेगी सरकार, BJP को मिल सकती 40 से ज्यादा सीटें?
Delhi Exit Poll 2025: दिल्ली की सियासी फिजा बदल गई है। अबकी बार आम आदमी पार्टी की सरकार में वापसी नहीं होगी। करीब 26 साल बाद भारतीय जनता पार्टी सत्ता में लौट रहा है और कांग्रेस का एक फिर खाली हाथ है। ऐसा अनुमान People's Insight पीपल्स इंसाइट एग्जिट पोल में लगाया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान पूर्ण होते ही विभिन्न चैनलों व सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल के अनुमान जारी किए हैं। कई एग्जिट पोल का अनुमान आप की नींद उड़ाने वाला और भाजपा में खुशी की लहर दौड़ाने वाला है। हालांकि ECI की ओर से दिल्ली चुनाव 2025 के वास्तविक परिणाम 8 फरवरी को होने वाली मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Delhi Exit Poll Result: दिल्ली में स्पष्ट बहुमत किसी को नहीं, Matrize का एग्जिट पोल किसकी बना रहा सरकार?

People's Insight पीपल्स इंसाइट एग्जिट पोल
सर्वे एजेंसी People's Insight पीपल्स इंसाइट एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी क 25 से 29 सीटें मिल सकती हैं, जो बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे है। वहीं, भाजपा को 40 से 44 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। ऐसे में दिल्ली में इस बार भाजपा की सरकार बन सकती है। कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत दर्ज करते हुए नहीं दिखाया जा रहा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर सिंगल फेज में 5 फरवरी को सुबह 7 से शाम तक 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ है। दिल्ली में सबसे ज्यादा मतदान 66.68 प्रतिशत मुस्तफाबाद सीट और सबसे कम 47.40 प्रतिशत मतदान करोल बाग सीट पर हुआ है। दिल्ली चुनाव 2025 में हॉट सीटों में शामिल नई दिल्ली, कालकाजी, जंगपुरा, पटपड़गंज, करावल नगर, मुस्तफाबाद, ओखला आदि के परिणाम पर हर किसी की नजर है।
Delhi Election 2025 Voting Percentag: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सीट वाइज मतदान प्रतिशत
आदर्श नगर: 53.80%
अंबेडकर नगर: 56.98%
बाबरपुर: 63.64%
बदरपुर: 54.51%
बादली: 60.88%
बल्लीमारन: 59.56%
बवाना: 57.51%
बिजवासन: 58.00%
बुराड़ी: 56.16%
चांदनी चौक: 52.76%
छत्तरपुर: 60.53%
दिल्ली कैंट: 57.00%
देवली: 56.58%
द्वारका: 59.39%
गांधी नगर: 58.41%
घोण्डा: 58.23%
गोकलपुर: 65.04%
ग्रेटर कैलाश: 52.00%
हरी नगर: 57.92%
जनकपुरी: 59.28%
जंगपुरा: 55.23%
कालकाजी: 51.81%
करावल नगर: 62.74%
करोल बाग: 47.40%
कस्तूरबा नगर: 51.70%
किरारी: 60.19%
कोंडली: 59.89%
कृष्णा नगर: 59.50%
लक्ष्मी नगर: 57.37%
मादीपुर: 58.13%
मालवीय नगर: 52.07%
मंगोल पूरी: 61.48%
मटिया महल: 61.40%
मतिअला: 58.38%
मेहरौली: 50.59%
मॉडल टाउन: 51.29%
मोती नगर: 55.21%
मुंदका: 57.53%
मुस्तफाबाद: 66.68%
नजफगढ़: 61.48%
नांगलोई जाट: 56.20%
नरेला: 60.00%
नई दिल्ली: 54.27%
ओखला: 52.77%
पालम: 60.05%
पटेल नगर: 54.63%
पटपड़गंज: 57.74%
आर के पुरम: 51.81%
राजिंदर नगर: 57.88%
राजौरी गार्डन: 58.96%
रिठाला: 55.59%
रोहिणी: 60.22%
रोहतास नगर: 62.40%
सदर बाजार: 57.06%
संगम विहार: 57.41%
सीलमपुर: 66.41%
सीमापुरी: 62.47%
शहादरा: 60.40%
शकूर बस्ती: 59.21%
शालीमार बाग: 55.24%
सुल्तानपुर माजरा: 57.35%
तिलक नगर: 56.65%
तिमारपुर: 53.29%
त्री नगर: 59.68%
त्रिलोकपुरी: 61.09%
तुगलकाबाद: 53.00%
उत्तम नगर: 59.30%
विकासपुरी: 56.95%
विश्वास नगर: 57.60%
वाजीपुर: 52.54%
Delhi Assembly Election History: दिल्ली विधानसभा चुनाव इतिहास
1. प्रारंभिक दौर (1952-1993)
पहला दिल्ली विधानसभा चुनाव 1952 में हुआ था।
1952 से 1956 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शासन किया।
1956 में दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया गया, जिससे विधानसभा भंग कर दी गई।
1966 में दिल्ली मेट्रोपॉलिटन काउंसिल बनी, जिसमें 56 निर्वाचित और 5 मनोनीत सदस्य होते थे।
2. विधानसभा की पुनः स्थापना (1993 के बाद)
1991 में 69वें संविधान संशोधन के तहत दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) घोषित किया गया और 1993 में फिर से विधानसभा चुनाव शुरू हुए।
Delhi Government and Chief Ministers List: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कब-किसकी सरकार बनी व मुख्यमंत्री?
| क्रमांक | चुनाव वर्ष | विजेता दल | मुख्यमंत्री |
|---|---|---|---|
| 1 | 1993 | बीजेपी | मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा, सुषमा स्वराज |
| 2 | 1998 | कांग्रेस | शीला दीक्षित |
| 3 | 2003 | कांग्रेस | शीला दीक्षित |
| 4 | 2008 | कांग्रेस | शीला दीक्षित |
| 5 | 2013 | आम आदमी पार्टी | अरविंद केजरीवाल (49 दिन) |
| 6 | 2015 | आम आदमी पार्टी | अरविंद केजरीवाल |
| 7 | 2020 | आम आदमी पार्टी | अरविंद केजरीवाल, आतिशी मार्लेना |
Delhi Assembly Election Political History: दिल्ली विधानसभा चुनाव व राजनीतिक घटनाक्रम
- 1993-98: बीजेपी की सरकार बनी, लेकिन आंतरिक विवादों के कारण नेतृत्व में बदलाव हुए।
- 1998-2013: कांग्रेस की शीला दीक्षित ने लगातार तीन बार सरकार बनाई और दिल्ली में विकास कार्यों के लिए प्रसिद्ध रहीं।
- 2013: पहली बार आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव लड़ा और सरकार बनाई, लेकिन 49 दिन बाद इस्तीफा दे दिया।
- 2015: AAP ने जबरदस्त जीत (70 में से 67 सीट) दर्ज की और अरविंद केजरीवाल ने दोबारा मुख्यमंत्री पद संभाला।
- 2020: AAP ने फिर से बड़ी जीत दर्ज की (62 सीटें) और केजरीवाल लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। साल 2021 से आप की आतिशी मार्लेना सीएम हैं।
यह भी पढ़ें- Delhi Exit poll Result: दिल्ली में किसकी बन रही सरकार, AAP, BJP, कांग्रेस में कौन मार रहा बाजी?
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications