Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Exit Poll Result: दिल्‍ली में स्‍पष्‍ट बहुमत किसी को नहीं, Matrize का एग्जिट पोल किसकी बना रहा सरकार?

Delhi Exit Poll Result 2025 News: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान पूर्ण होते ही विभिन्‍न चैनलों व सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल के अनुमान जारी किए हैं। हालांकि ECI की ओर से दिल्‍ली चुनाव 2025 के वास्‍तविक परिणाम 8 फरवरी को होने वाली मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे।

Matrize Exit Poll में आम आदमी पार्टी को 32 से 37, बीजेपी को 35-40 और कांग्रेस 0-1 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। ऐसे में दिल्‍ली चुनाव में भाजपा-आप के बीच कड़ी टक्‍कर देखने को मिल सकती है। अगर इस एग्जिट पोल के अनुमान नतीजों में बदलते हैं तो किसी को स्‍पष्‍ट बहुमत मिलता नहीं दिखेगा। दिल्‍ली की 70 सीटों में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 36 सीटें हैं।

Delhi Exit Poll 2025 Result

Delhi Exit Poll: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर सिंगल फेज में 5 फरवरी को सुबह 7 से शाम तक 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ है। दिल्‍ली में सबसे ज्‍यादा मतदान 66.68 प्रतिशत मुस्‍तफाबाद सीट और सबसे कम 47.40 प्रतिशत मतदान करोल बाग सीट पर हुआ है। दिल्‍ली चुनाव 2025 में हॉट सीटों में शामिल नई दिल्‍ली, कालकाजी, जंगपुरा, पटपड़गंज, करावल नगर, मुस्‍तफाबाद, ओखला आदि के परिणाम पर हर किसी की नजर है।

Delhi Exit Poll 2025 Matrize

यह भी पढ़ें- Arvind Kejriwal: दिल्‍ली में वोटिंग से पहले Phalodi Satta Bazar का दावा, केजरीवाल हार सकते चुनाव, जीत कौन रहा?

Delhi Election 2025 Voting Percentag: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में सीट वाइज मतदान प्रतिशत

आदर्श नगर: 53.80%
अंबेडकर नगर: 56.98%
बाबरपुर: 63.64%
बदरपुर: 54.51%
बादली: 60.88%
बल्लीमारन: 59.56%
बवाना: 57.51%
बिजवासन: 58.00%
बुराड़ी: 56.16%
चांदनी चौक: 52.76%
छत्तरपुर: 60.53%
दिल्ली कैंट: 57.00%
देवली: 56.58%
द्वारका: 59.39%
गांधी नगर: 58.41%
घोण्डा: 58.23%
गोकलपुर: 65.04%
ग्रेटर कैलाश: 52.00%
हरी नगर: 57.92%
जनकपुरी: 59.28%
जंगपुरा: 55.23%
कालकाजी: 51.81%
करावल नगर: 62.74%
करोल बाग: 47.40%
कस्तूरबा नगर: 51.70%
किरारी: 60.19%
कोंडली: 59.89%
कृष्णा नगर: 59.50%
लक्ष्मी नगर: 57.37%
मादीपुर: 58.13%
मालवीय नगर: 52.07%
मंगोल पूरी: 61.48%
मटिया महल: 61.40%
मतिअला: 58.38%
मेहरौली: 50.59%
मॉडल टाउन: 51.29%
मोती नगर: 55.21%
मुंदका: 57.53%
मुस्तफाबाद: 66.68%
नजफगढ़: 61.48%
नांगलोई जाट: 56.20%
नरेला: 60.00%
नई दिल्ली: 54.27%
ओखला: 52.77%
पालम: 60.05%
पटेल नगर: 54.63%
पटपड़गंज: 57.74%
आर के पुरम: 51.81%
राजिंदर नगर: 57.88%
राजौरी गार्डन: 58.96%
रिठाला: 55.59%
रोहिणी: 60.22%
रोहतास नगर: 62.40%
सदर बाजार: 57.06%
संगम विहार: 57.41%
सीलमपुर: 66.41%
सीमापुरी: 62.47%
शहादरा: 60.40%
शकूर बस्ती: 59.21%
शालीमार बाग: 55.24%
सुल्तानपुर माजरा: 57.35%
तिलक नगर: 56.65%
तिमारपुर: 53.29%
त्री नगर: 59.68%
त्रिलोकपुरी: 61.09%
तुगलकाबाद: 53.00%
उत्तम नगर: 59.30%
विकासपुरी: 56.95%
विश्वास नगर: 57.60%
वाजीपुर: 52.54%

Delhi Assembly Election History: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव इतिहास

1. प्रारंभिक दौर (1952-1993)

पहला दिल्ली विधानसभा चुनाव 1952 में हुआ था।
1952 से 1956 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शासन किया।
1956 में दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया गया, जिससे विधानसभा भंग कर दी गई।
1966 में दिल्ली मेट्रोपॉलिटन काउंसिल बनी, जिसमें 56 निर्वाचित और 5 मनोनीत सदस्य होते थे।

2. विधानसभा की पुनः स्थापना (1993 के बाद)

1991 में 69वें संविधान संशोधन के तहत दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) घोषित किया गया और 1993 में फिर से विधानसभा चुनाव शुरू हुए।

Delhi Government and Chief Ministers List: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में कब-किसकी सरकार बनी व मुख्‍यमंत्री?

क्रमांक चुनावी साल विजेता दल मुख्‍यमंत्री
1
1993 बीजेपी मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा, सुषमा स्‍वराज
2
1998 कांग्रेस शीला दीक्षित
3
2003 कांग्रेस शीला दीक्षित
4
2008 कांग्रेस शीला दीक्षित
5
2013 आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल (49 दिन)
6
2015 आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल
7
2020 आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल, आतिशी मार्लेना

Delhi Assembly Election Political History: दिल्ली विधानसभा चुनाव व राजनीतिक घटनाक्रम

  • दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 1993-98: बीजेपी की सरकार बनी, लेकिन आंतरिक विवादों के कारण नेतृत्व में बदलाव हुए।
  • दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 1998-2013: कांग्रेस की शीला दीक्षित ने लगातार तीन बार सरकार बनाई और दिल्ली में विकास कार्यों के लिए प्रसिद्ध रहीं।
  • दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2013: पहली बार आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव लड़ा और सरकार बनाई, लेकिन 49 दिन बाद इस्तीफा दे दिया।
  • दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2015: AAP ने जबरदस्त जीत (70 में से 67 सीट) दर्ज की और अरविंद केजरीवाल ने दोबारा मुख्यमंत्री पद संभाला।
  • दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: AAP ने फिर से बड़ी जीत दर्ज की (62 सीटें) और केजरीवाल लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। साल 2021 से आप की आतिशी मार्लेना सीएम हैं।
  • दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025: आठ फरवरी को मतगणना होगी। तब पता चलेगा किसकी सरकार बनी?

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 से जुड़ी अन्‍य खबरें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+