दिल्ली में पाकिस्तान का 'खतरनाक' खेल EXPOSE! आदिल हुसैनी गिरफ्तार, न्यूक्लियर वैज्ञानिकों तक कनेक्शन
Delhi Adil Hussaini Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी में सक्रिय एक बड़े जासूसी (Espionage) नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। झारखंड निवासी आदिल हुसैनी (59 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है, जो पाकिस्तान के लिए संवेदनशील सूचनाएं साझा करने और फर्जी पासपोर्ट रैकेट चलाने में शामिल था।
उसके पास से एक असली और दो जाली पासपोर्ट की प्रतियां मिली हैं। आदिल के कुछ संपर्क विदेशी न्यूक्लियर वैज्ञानिकों से होने की भी आशंका है। इस गिरफ्तारी के बाद उसके भाई अख्तर हुसैनी को भी मुंबई से हिरासत में लिया गया है। यह खुलासा दिल्ली में सक्रिय जासूसी गिरोहों और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ा गया है।

आदिल हुसैनी से गहन पूछताछ जारी
स्पेशल सेल ने रविवार को आदिल हुसैनी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आदिल पर आरोप है कि वह पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण और संवेदनशील सूचनाएं साझा करता रहा है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है। इसके साथ ही, वह एक व्यापक फर्जी पासपोर्ट रैकेट चलाने में भी सक्रिय था। आरोपी के पास से पुलिस ने एक असली और दो जाली पासपोर्ट की प्रतियां बरामद की हैं, जिससे उसके अवैध गतिविधियों में शामिल होने की पुष्टि होती है। बताया जा रहा है कि आदिल कई बार पाकिस्तान और खाड़ी (गल्फ) देशों की यात्रा कर चुका है, जिससे उसके अंतरराष्ट्रीय संबंधों की आशंका और बढ़ जाती है।
आदिल का संपर्क विदेशी न्यूक्लियर वैज्ञानिकों से भी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आदिल के कुछ संपर्क विदेशी न्यूक्लियर वैज्ञानिकों से भी होने की आशंका जताई गई है, हालांकि अधिकारियों ने इस संवेदनशील जानकारी पर फिलहाल 'नो कमेंट्स' कहा है। दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर संख्या 274/2025 दिनांक 26.10.2025 को धारा 61(2)/318/338/340 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को सोमवार को जेएमएफसी साहिल मोंगा की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है ताकि मामले की आगे जांच की जा सके।
ये भी पढ़ें: अब आपकी गाड़ी का क्या होगा? 1 नवंबर से Delhi में सिर्फ इन Vehicles को एंट्री! तुरंत चेक करें नियम
भाई अख्तर हुसैनी भी हिरासत में, जांच जारी
जांच में यह भी सामने आया है कि आदिल का भाई अख्तर हुसैनी भी इस जासूसी नेटवर्क का एक अहम हिस्सा है। अख्तर को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया गया है कि अख्तर भी कई बार गल्फ देशों में जा चुका है और उसने एक गोपनीय केंद्र के तीन फर्जी आईडी कार्ड बनवाए थे, जो इस नेटवर्क की पहुंच और उसके गहरे जड़ों का संकेत देते हैं।
दोनों भाइयों के अलावा, कुछ और संदिग्धों की तलाश जारी है, जिनमें एक कैफे संचालक भी शामिल बताया जा रहा है। स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियां अब इस बात की गहनता से जांच कर रही हैं कि आदिल और अख्तर किन-किन लोगों को फर्जी पासपोर्ट और दस्तावेज उपलब्ध करा चुके हैं और विदेश में उनके संपर्क कहां तक फैले हुए हैं। इस गिरफ्तारी ने राजधानी दिल्ली में सक्रिय जासूसी और फर्जी दस्तावेज गिरोहों को लेकर खुफिया एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है, और राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर इस नेटवर्क की पूरी तरह से जड़ें उखाड़ने का प्रयास जारी है।
ये भी पढ़ें: Delhi Acid Attack Case: 'एसिड अटैक’ की झुठी कहानी! बाप-बेटी ने मिलकर रची ऐसी साजिश, सच जान पुलिस भी रह गई दंग












Click it and Unblock the Notifications