Delhi Election Results: पंजाब में AAP विधायकों के टूटने का डर, दिल्ली में केजरीवाल ने बुलाई बड़ी बैठक
Delhi Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को जोरदार झटका लगा है। पिछले 11 सालों से राजधानी की सत्ता में रही केजरीवाल की पार्टी इस चुनाव में केवल 22 सीट सीट जीतने में सफल रही। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज समेत आम आदमी पार्टी के कई प्रमुख नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा।
इस बड़े हार के बाद AAP के विधायकों के टूटने का डर है। इसी को देखते हुए केजरीवाल ने रविवार (9 फरवरी 2025) को दिल्ली के सभी नवनिर्वाचित AAP विधायकों के साथ बैठक की। अब केजरीवाल पंजाब में पार्टी को एक रखने के लिए कल (11 फरवरी को) दिल्ली में पंजाब के सभी विधायकों के साथ बैठक करेंगे।

विधायकों के साथ वन-टू-वन चर्चा कर सकते हैं केजरीवाल
दिल्ली में 11 फरवरी को होने वाले बैठक में पंजाब के सीएम में भगवंत मान (Punjab Cm Bhagwant Mann), राज्य के सभी मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। वहीं केजरीवाल पंजाब के सभी AAP विधायकों के साथ वन-टू-वन चर्चा कर सकते हैं। इस बैठक में आम आदमी पार्टी पंजाब प्रदेश के सभी बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। वहीं केजरीवाल सभी विधायकों को पार्टी को मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश दे सकते हैं।
30 AAP विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं- बाजवा
इससे पहले रविवार( 9 फरवरी 2025) को कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया था कि पंजाब में आप के 30 से अधिक विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं और पाला बदलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दिल्ली चुनाव परिणामों को लेकर भी आप पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी को दिल्ली में अपमानजनक हार का स्वाद चखना पड़ा। "इस हार के साथ, धोखे, झूठ और खोखले वादों का शासन समाप्त हो गया है। कांग्रेस नेता के इस दावे और दिल्ली में हुए हार को देखते हुए केजरीवाल अब एक्टिव मोड मे आ गए हैं।
ये भी पढ़ें Delhi election Result 2025: 'चुनाव में गुंडागर्दी... खुलेआम पैसे बांटे गए', आतिशी का BJP पर गंभीर आरोप
भगवंत मान सरकार का 2027 में भी यही हश्र होगा- बाजवा
उन्होंने दिल्ली चुनाव परिणामों को लेकर भी आप पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी को दिल्ली में अपमानजनक हार का स्वाद चखना पड़ा। "इस हार के साथ, धोखे, झूठ और खोखले वादों का शासन समाप्त हो गया है। बाजवा ने अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि पंजाब के लोगों ने तथाकथित कट्टर ईमानदार पार्टी का असली चेहरा भी देख लिया है।
उन्होंने आगे कहा, "केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पंजाबियों को बेवकूफ बनाने और 2022 में उनके वोट हासिल करने के लिए पंजाब में बड़े-बड़े वादे किए। अभी तक महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह नहीं दिए हैं। केजरीवाल की तरह ही भगवंत मान सरकार का 2027 में भी यही हश्र होगा।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications