'एक दशक की AAP-दा से दिल्ली हुई मुक्त, विकास के रूप में दोगुना प्यार लौटाएंगे', प्रचंड जीत पर बोले पीएम मोदी

Delhi Election Result 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। 27 साल के बाद दिल्‍ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा ने 70 सीटों में से 48 सीटें हासिल कर दिल्‍ली को भगवामय कर डाला है।

दिल्‍ली में भाजपा की शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्‍ली स्थित भाजपा मुख्‍यालय शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे पहुंचे। दिल्‍ली मे चुनाव के बाद भाजपा मुख्‍याालय में आयोजित आभार सभा में हजारों कार्यकर्ता जुटे जिन्‍होंने पीएम मोदी का भव्‍य स्‍वागत कर जमकर मोदी- मोदी के नारे लगाए।

pm modi

पीएम मोदी का भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जे पी नड्डा ने स्‍वागत किया और मोदी के नेतृत्‍व में देश और राज्‍यों में भाजपा को मिली जीत का श्रेय देते हुए आभार व्‍यक्‍त किया। नड्डा ने दिल्‍ली की जनता को भाजपा को प्‍यार देने के लिए दिल से धन्‍यवाद दिया। उन्‍होंने कहा यहां की जनता ने बता दिया कि दिल्‍ली के दिल में भाजपा और मोदी है!

दिल्‍ली के लोगों ने दस साल की AAP-दा से मुक्‍त कर दिया

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में अपना संबोधन "यमुना मैया की जय" से किया। उन्‍होंने कहा भाजपा और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा आपने मिलकर दिल्‍ली दस साल की AAP-दा से मुक्‍त कर दिया है। उन्‍होंने कहा हम दिल्‍ली का प्‍यार विकास के रूप में दोगुना प्यार लौटाएंगे।

"दिल्‍ली वालों को सिर झुका कर नमन करता हूं"

पीएम मोदी ने कहा "मैंने घर-घर में पत्र भेज कर दिल्‍ली से अपील की थी कि 21 वीं सदी में भाजपा की सेवा का अवसर दीजिए। दिल्‍ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनने का मौका दीजिए। दिल्‍ली वालों ने मेरी अपील को स्‍वीकार कर ली और भाजपा को अपार प्‍यार दिया। मैं दिल्‍ली के लोगों का सिर झुकाकर नमन करता हूं क्‍योंकि दिल्‍ली ने दिल खोल कर हमें प्‍यार दिया।"

ये लोग पूरी तरह से बेईमान निकले

पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं ''आप-दा' के ये लोग यह कहकर राजनीति में आए थे कि हम राजनीति बदल देंगे, लेकिन ये लोग पूरी तरह से बेईमान निकले। आज मैं अन्ना हजारे जी का बयान सुन रहा था। इन लोगों के कुकर्मों का दर्द अन्ना हजारे जी लंबे समय से झेल रहे हैं। आज उन्हें भी उस दर्द से राहत मिली होगी।"

आंदोलन से निकली पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई

पीएम मोदी ने कहा "भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से निकली पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई। देश की वह पार्टी जिसके मुख्यमंत्री और मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए। जो लोग खुद को ईमानदारी का सर्टिफिकेट देते थे, वे भ्रष्ट निकले।"

"शहरी नक्सलियों का डीएनए कांग्रेस में घुस गया है"

कांग्रेस की यह शहरी नक्सली सोच देश की उपलब्धियों पर हमला करती है। वह अपनी आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था थोपना चाहती है। जब शहरी नक्सलियों का डीएनए कांग्रेस में घुस गया है, तो यह कांग्रेस में घुस गया है।"

आप-दा' भी उसी शहरी नक्सली सोच को बढ़ावा दे रहे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा "आज कांग्रेस राष्ट्रहित की नहीं बल्कि शहरी नक्सलियों की राजनीति कर रही है। जब कांग्रेस के नेता कहते हैं कि वे भारत से लड़ रहे हैं, भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं, तो यह नक्सलियों की भाषा है। यह समाज और देश में अराजकता लाने की भाषा है। यहां दिल्ली में 'आप-दा' भी उसी शहरी नक्सली सोच को बढ़ावा दे रहे थे।

गर्व से कहता था कि मैं पूर्वांचल से सांसद हूं

पीएम मोदी ने कहा "दिल्ली में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां कमल न खिला हो। हर भाषा बोलने वाले लोगों ने भाजपा को वोट दिया है। इस चुनाव के दौरान मैं जहां भी गया, गर्व से कहता था कि मैं पूर्वांचल से सांसद हूं। पूर्वांचल के लोगों ने इस रिश्ते को प्यार दिया है। इसलिए पूर्वांचल के सांसद के तौर पर मैं पूर्वांचल के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं।

21वीं सदी में पैदा हुए युवा अब दिल्‍ली में भजापा का सुशासन देखेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा "21वीं सदी में पैदा हुए युवा अब पहली बार दिल्ली में भाजपा का सुशासन देखेंगे। आज के नतीजे दिखाते हैं कि देश को भाजपा की डबल इंजन सरकार पर कितना भरोसा है। लोकसभा चुनाव में उस जीत के बाद हमने पहले हरियाणा में अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाया, फिर महाराष्ट्र में नया रिकॉर्ड बनाया। अब दिल्ली में एक नया इतिहास रचा गया है।"

दिल्‍ली वालों ने शॉर्टकट वाली राजनीति का शॉर्ट-सर्किट कर दिया

पीएम मोदी बाेले- "दिल्ली के लोगों ने शॉर्टकट वाली राजनीति का शॉर्ट-सर्किट कर दिया। आज दिल्ली की जनता ने स्पष्ट कर दिया है। दिल्ली के असली मालिक दिल्ली के लोग ही हैं। जो लोग खुद को दिल्ली का मालिक समझते थे, उनका सच सामने आ गया है। दिल्ली के जनादेश से यह भी स्पष्ट है कि राजनीति में शॉर्टकट, झूठ के लिए कोई जगह नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+