Delhi Election Result 2025: दिल्ली चुनाव में उतरे 24 दलबदलुओं का क्या हुआ, AAP से 3 जीते, BJP से?
Delhi Election Result 2025 News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार सभी दलों ने कुल 24 दलबदलुओं को टिकट दिया था। ये दलबदलू आम आदमी पार्टी (AAP),बीजेपी और कांग्रेस सभी दलों से थे। लेकिन, इन दलबदलुओं को भी भाजपा में जाने का ज्यादा फायदा मिला है। इस बार कुल 9 दलबदलू चुनाव जीते हैं और आप में जाने वाले दलबदलुओं में से सिर्फ 3 को ही विधानसभा पहुंचने का मौका मिला है।
सबसे ज्यादा 6 दलबदलू बीजेपी के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। दिल्ली चुनाव में इस बार बीजेपी 70 में से 48 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत के आंकड़े को भी पार कर लिया है। जबकि, आम आदमी पार्टी को सिर्फ 22 सीटें मिली हैं, जो उसके गठन के बाद से उसकी अबतक की सबसे कम सीटें हैं। 2013 में अपने पहले चुनाव में इसे 28, 2015 में 67 और 2020 में 62 सीटें मिली थीं।

Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले 9 दलबदलू कौन हैं?
1) प्रवेश रत्न- पटेल नगर सीट से 4,049 वोटों से चुनाव जीते। बीजेपी से आप में आए हैं।
2) अनिल झा- किराड़ी सीट से आप के टिकट पर 21,871 वोटों चुनाव जीते। बीजेपी से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है।
3) वीर सिंह धिंगन- सीमापुरी सीट से आप के टिकट पर 10,368 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस से आप में आए है।
4) तरविंदर सिंह मारवाह- जंगपुरा सीट पर आप के दिग्गज मनीष सिसोदिया को 675 वोटों से हराया। कांग्रेस से बीजेपी में आए हैं।
5) अरविंदर सिंह लवली- गांधी नगर से 12,748 वोटों से आप को हराया। कांग्रेस से बीजेपी आए हैं।
6) नीरज बसोया- कस्तूरबा नगर सीट से 11,048 वोटों से जीत दर्ज की है। कांग्रेस से बीजेपी में आए हैं।
7) करतार सिंह तंवर- छतरपुर सीट पर बीजेपी के टिकट पर आप के प्रत्याशी को 6,239 वोटों से हराया है। आप से बीजेपी शामिल हुए हैं।
8) कैलाश गहलोत- बिजवासन सीट पर 11,276 वोटों से आम आदमी पार्टी को मात दी है। आप सरकार में गृहमंत्री थे और बीजेपी में आए हैं।
9) राज कुमार चौहान- मंगलोपुरी सीट पर 6,255 वोटों से चुनाव जीते हैं। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए हैं।
Delhi Election Result 2025: दिल्ली वालों ने किन दलबदलुओं को धूल चटाया?
लेकिन, सभी दलबदलुओं का राजनीतिक किस्मत ने ऐसा ही साथ नहीं दिया। जिन 15 दलबदलुओं को दिल्ली के वोटरों ने चुनावों में धूल चटाने का काम किया है, वे निम्ननिखित हैं-
1) मुकेश गोयल- आदर्श नगर, कांग्रेस से आप में आए- हार
2) बीबी त्यागी- लक्ष्मीनगर, बीजेपी से आप में आए- हार
3) जितेंदर सिंह शंटी- शाहदरा, बीजेपी से आप में आए- हार
4) ब्रह्म सिंह तंवर- छतरपुर,बीजेपी से आप में आए- हार
5) सुरिंदर पाल सिंह- तिमारपुर, कांग्रेस और बीजेपी से होते हुए आप में- हार
6) सुमेश शौकीन- मटियाला, कांग्रेस से आप में आए- हार
7) प्रियंका गौतम- कोंडली, आप से बीजेपी में आईं- हार
8) राज कुमार आनंद- पटेल नगर, आप से बीजेपी में आए- हार
9) नारायण दत्त शर्मा- बदरपुर, आप,बीएसपी से बीजेपी में आए- हार
10) कुमारी रिंकू- सीमापुरी, कांग्रेस से बीजेपी में आईं- हार
11) असीम अहमद खान- मटिया महल, आप से कांग्रेस में आए- हार
12) देविंदर शहरावत- बिजवासन, आप से कांग्रेस में आए- हार
13) अब्दुल रहमान- सीलमपुर, आप से कांग्रेस में आए- हार
14) मोहम्मद इशाक-बाबरपुर, आप से कांग्रेस में आए- हार
15) आदर्श शास्त्री- द्वारका, आप से कांग्रेस में आए- हार












Click it and Unblock the Notifications