Delhi Chunav Sudarshan TV Exit Poll: BJP की सत्ता में वापसी के संकेत, कितने सीटों पर सिमटी AAP? जानें आंकड़ा
Delhi Election Sudarshan TV Exit Poll: दिल्ली चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं और दिल्ली में इस बार 57.86 प्रतिशत मतदान हुए हैं। इस बार दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर होता नजर आ रहा है। बात करें एग्जिट पोल की तो तमाम एजेंसी ने इस बार बीजेपी की बहुमत का अनुमान लगाया है।
Sudarshan TV के एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार इस बार बीजेपी और आम आदमी पार्टी में कांटे की टक्कर दिख रही है। दिल्ली में सत्ता में काबिज होने के लिए 36 सीटों का जादुई आंकड़ा पार करना होता है। एग्जिट पोल की माने तो AAP और BJP के बीच कड़ा मुकाबला है।

जहां बीजेपी को 34 से 37 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है वहीं AAP इस बार 33-36 सीटों के बीच सिमटती नजर आ रही है। कांग्रेस 15 सालों बाद भी सत्ता में वापसी करने में नाकाम नजर आ रही है।
ये भी पढ़ें: Chanakya Strategies Exit Poll 2025 Result: एग्जिट पोल में BJP को जबरदस्त बहुमत, AAP हुई 'फिसड्डी', देखें डिटेल
सुदर्शन टीवी एग्जिट पोल (Sudarshan TV Exit Poll)
AAP: 33-36 सीट
BJP: 34-37 सीट
Cong: 0-2 सीट
2020 में एग्जिट पोल की भविष्यवाणी
2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल के नतीजे काफी हद तक सही साबित हुए थे। ज्यादातर सर्वेक्षणों ने AAP को 50 से अधिक सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी, जो लगभग सटीक बैठी।
Axis My India ने AAP को सबसे ज्यादा 59-68 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था।
Jan Ki Baat, NewsX-Neta और India News Nation ने AAP को 55 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी।
Times Now ने AAP को 47 सीटें और BJP को 23 सीटें दी थीं।
अंत में, नतीजे आए तो AAP ने 62 सीटें जीतीं, जबकि BJP को केवल 8 सीटें मिलीं।
2015 के एग्जिट पोल के अनुमान
2015 के चुनाव में, ज्यादातर एग्जिट पोल AAP और BJP के बीच कांटे की टक्कर बता रहे थे। लेकिन नतीजे एकदम अलग निकले। AAP ने 70 में से 67 सीटें जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया, जबकि BJP को सिर्फ 3 सीटें मिलीं और कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला।
C-Voter ने AAP को 31-39 सीटें, BJP को 27-35 सीटें और कांग्रेस को 2-4 सीटें दी थीं।
ABP-Neilsen ने AAP को 39 सीटें और BJP को 28 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था।
Today's Chanakya ने AAP को 44 और BJP को 22 सीटें दी थीं।
लेकिन, जब असली नतीजे आए, तो AAP ने 67 सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया।
ये भी पढ़ें: Delhi Exit Poll 2025: दिल्ली में भाजपा करेगी वापसी, जानिए Poll Diary के एग्जिट पोल में किसको कितनी सीटें?












Click it and Unblock the Notifications