Chanakya Strategies Exit Poll 2025 Result: एग्जिट पोल में BJP को जबरदस्त बहुमत, AAP हुई 'फिसड्डी', देखें डिटेल
Chanakya Exit Poll Result Delhi Chunav: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो चुका है और इसके साथ ही एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इस बार दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में कड़ी टक्कर दिख रही है। वहीं, 15 सालों से सत्ता से बाहर कांग्रेस इस बार भी अपनी स्थिति मजबूत करती नहीं दिख रहिया है।
चाणक्य स्ट्रेटेजीज (Chanakya Strategies) के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार इस बार भाजपा दिल्ली की सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है। AAP इस बार के एग्जिट पोल में पिछड़ती नजर आ रही है। जबकी कांग्रेस अपने सीटों की संख्या दहाईं में भी करने में असफल दिख रही है।

Chanakya Strategies Exit Poll 2025
AAP: 25-28 सीट
BJP: 39-44 सीट
Congress: 2-3 सीट
Others: 00

पिछले चुनाव में कितने सटीक रहे थे एग्जिट पोल के अनुमान?
बात करें दिल्ली के पिछले 2 चुनावों के एग्जिट पोल की तो 2020 और 2015 में एग्जिट पोल के अनुमान काफी हद तक सही साबित हुए थे। हालांकि बीते कुछ चुनावों से चाहे वो लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव, एग्जिट पोल के नतीजे काफी उलटे रहे हैं।
एग्जिट पोल ने 2020 में ने क्या भविष्यवाणी की थी?
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में एग्जिट पोल के नतीजे काफी हद तक सही साबित हुए थे। ज्यादातर सर्वेक्षणों ने AAP को 50 से अधिक सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी, जो लगभग सटीक बैठी थी। 2020 चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 62 सीटें मिली थी।
ये भी पढ़ें: Delhi Election: दिल्ली में विधानसभा चुनाव का मतदान पूरा, जानिए कब होगी वोटों की गिनती, कब आएंगे परिणाम












Click it and Unblock the Notifications