Delhi Exit Poll 2025: दिल्ली में भाजपा करेगी वापसी, जानिए Poll Diary के एग्जिट पोल में किसको कितनी सीटें?
Poll Diary Exit Poll Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान का समय समाप्त हो चुका है, और विभिन्न एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए हैं। शाम पांच बजे तक करीब 58 फीसदी मतदान हुआ था। एग्जिट पोल्स के अनुसार, भाजपा को भारी बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है।
Poll Diary के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा 27 साल बाद बंपर वापसी कर सकती है और उसे 42 से 50 सीटें मिल सकती हैं। आम आदमी पार्टी को 18 से 25 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 0 से 2 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।

अन्य एग्जिट पोल्स के नतीजे भी भाजपा को बढ़त मिलती बता हैं।
- JVC ने भाजपा को 39 से 45 सीटें दी हैं, और आम आदमी पार्टी को 22 से 31 सीटें।
- पी-मार्क के अनुसार, भाजपा को 39 से 49 सीटें और आप को 21 से 31 सीटें मिल सकती हैं।
- पीपल्स इनसाइट ने भाजपा को 44 सीटें और आम आदमी पार्टी को 29 सीटें दी हैं।
- Poll Diary के अनुसार आम आदमी पार्टी को 18 - 25, भाजपा को 42 - 50 और कांग्रेस को 0 -2 सीटें मिलने का अनुमान है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था और शाम 6 बजे समाप्त हुआ। मतदान प्रतिशत में सबसे अधिक 63.83 प्रतिशत उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम मतदान नई दिल्ली में 54.37 प्रतिशत रहा।
यह एग्जिट पोल्स भाजपा की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन अंतिम परिणाम 5 तारीख को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications