Delhi Chunav 2025: नजफगढ़ या कहीं और...कैलाश गहलोत की बदली जा सकती है सीट, BJP में इस सीट को लेकर घमासान
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने वाले कैलाश गहलोत (Kailash Gahlot) की नजफगढ़ विधानसभा सीट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। भाजपा उनका सीट बदल भी सकती है।
भाजपा उनको नजफगढ़ से टिकट देगी या कहीं और से चुनावी मैदान में उतारेगी, फिलहास इसपर सस्पेंस बरकरार है। भाजपा ने अब तक दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों को लेकर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। आप ने भाजपा से आए तरुण यादव को नजफगढ़ सीट से टिकट दिया है।

Kailash Gahlot News: क्यों कैलाश गहलोत के सीट बदलाव की हो रही है चर्चा?
कैलाश गहलोत वर्तमान में नजफगढ़ से विधायक है। लेकिन दिल्ली चुनाव से पहले बिजवासन विधानसभा क्षेत्र में कैलाश गहलोत की सक्रियता काफी बढ़ गई है। ऐसे में कहा जा रहा है कि ऐसा हो सकता है कि कैलाश गहलोत को भाजपा नजफगढ़ की जगह बिजवासन सीट से टिकट दे। हालांकि जब तक टिकट की घोषणा नहीं हो जाती, तबतक कुछ भी कंफर्म नहीं किया जा सकता है।
हालांकि बिजवासन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में कैलाश गहलोत की सक्रियता को लेकर नाराजगी है लेकिन वह पार्टी की सख्त अनुशासन नीति की वजह से कुछ खुलकर नहीं बोल रहे हैं।
अगर नजफगढ़ सीट की बात करें तो चर्चा ये भी है कि नजफगढ़ जोन के चेयरमैन अमित खरखड़ी को भाजपा प्रत्याशी बना सकती है। कार्यकर्ता इन्हें पार्टी उम्मीदवार मानकर चल रहे हैं। लेकिन कैलाश गहलोत की भाजपा में एंट्री से ये गणित फिलहाल बिगड़ गया है।
जानिए नजफगढ़ विधानसभा सीट के बारे में?
नजफगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 2008 परिसीमन के बाद अस्तित्व में आया था। नजफगढ़ दिल्ली के दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिले में स्थित है। नजफगढ़ पश्चिमी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। 2011 की जनगणना के मुताबिक नजफगढ़ की जनसंख्या 1,365,152 है।
नजफगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम 2024
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में नजफगढ़ विधानसभा सीट से आप के कैलाश गहलोत जीते थे। उन्हें 81,507 वोट मिले थे। वहीं भाजपा के अजीत सिंह खरखरी को 75 हजार वोटों के साथ दूसरे स्थान पर थे। कांग्रेस के साहब सिंह को 2,379 वोट ही मिले थे।
नजफगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम 2015
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में नजफगढ़ विधानसभा सीट से आप के कैलाश गहलोत जीते थे। उन्हें 55,598 वोट मिले थे। इनेलो के भरत सिंह दूसरे स्थान पर 54,043 वोटों के साथ थे। भाजपा के अजीत सिंह खरखरी को 39,462 वोट मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications