Delhi Election 2025: क्या दिल्ली के 'बनिया'इस बार तलाश रहे हैं विकल्प? दो चुनावों में AAP का दिया था साथ

Delhi Election 2025: दुकानदारों और व्यापारियों को आमतौर पर बीजेपी समर्थक माना जाता है। लेकिन, दिल्ली में पिछले दो बार से विधानसभा चुनावों में इस व्यापारी समुदाय ने आम आदमी पार्टी (AAP) का दिल खोलकर समर्थन किया था। तभी पार्टी ने दोनों बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की और विपक्ष को हाशिए पर लाकर छोड़ दिया। लेकिन, इस बार हालात बदले-बदले लग रहे हैं और इनका एक बड़ा तबका विकल्प की तलाश में है।

आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के बारे में कहा जाता है कि वह चुनावी हवा का मूड भांप लेते हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली में एक प्रचार अभियान के दौरान खुद को 'बनिया' कहा था। बनिया शब्द यूं तो वैश्य समाज के लिए उपयोग होता है, लेकिन तमाम तरह के व्यापारी और कारोबारी की पहचान भी इसी शब्द से होती रही है।

delhi election 2025

Delhi Election 2025: दिल्ली के 'बनिया'का AAP से मोहभंग!

इंडियन एक्सप्रेस ने राजधानी दिल्ली के तीन लोकप्रिय बाजारों के दुकानदारों और कारोबारियों से जो बात की है, उससे लग रहा है कि अबकी बार बनिया समुदाय 'आप' को समर्थन देने के मूड में नहीं है। इसकी वजह वह खुद बता रहे हैं कि उन्हें केजरीवाल की पार्टी से क्यों मायूसी हो गई है।

इसे भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्ली में मतदान से पहले कैसे बंट गया AAP का बड़ा 'वोट बैंक'? एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

मसलन, दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में कलाकृतियों की दुकान चलाने वाले युवा मानिक अरोड़ा 'पार्किंग माफिया से परेशान हैं। उनकी शिकायत है कि 'एमसीडी ने पार्किंग का ठेका प्राइवेट ठेकेदारों को दे दिया है। वे एक घंटे के लिए 100 रुपए वसूलते हैं। इतना ज्यादा देकर कस्टमर हमारी दुकानों तक खरीदारी के लिए कैसे आएंगे?' एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) भी अभी आप के कब्जे में है।

Delhi Election 2025: रेहड़ी पटरी वालों से परेशान हैं दिल्ली के दुकानदार!

अरोड़ा अकेले नहीं हैं। इसी बाजार में बुजुर्ग दुकानदार अनिल सूद 35 वर्षों से पेंटिंग की शॉप चला रहे हैं। लेकिन, सड़क पर पेंटिंग बेचने वालों की बढ़ती तादाद से उनका बिजनेस खराब हो रहा है। वे कहते हैं, 'रेहड़ी पटरी वाले घूमते रहते हैं। वो वही सामान रखते हैं, जो हम रखते है,बस वो डुप्लीकेट होता है। उससे अच्छा कस्टमर खराब हो जाता है। हमारे कस्टमर भाग रहे हैं।'

अरोड़ा का कहना है कि यह एक आम भावना है कि रेहड़ी पटरी वालों को आप का समर्थन है। क्योंकि वह मुफ्त बिजली-पानी के सबसे बड़े लाभार्थी हैं। उन्होंने कहा, 'यह उसके लिए है, जो बिजली का न के बराबर इस्तेमाल करते हैं....हम अभी भी बिजली बिल भर रहे हैं।' वह मनमानी करने वाले 'वेंडर', 'गंदी सड़कें' और 'पार्किंग' से परेशान हैं। इसलिए बदलाव की वकालत करते हुए कहते हैं कि 'आप ने यहां कोई काम नहीं किया है।'

Delhi Election 2025: 'आप' सरकार को लेकर व्यापारियों को बढ़ रहा है संदेह

लाजपतनगर से करीब 20 किलोमीटर दूर राजौरी गार्डन के दुकानदारों की भी इसी तरह की शिकायतें हैं। यहां गौतम नाम के 50 वर्षीय एक दुकानदार ने बताया, 'हमारी दुकानों के सामने बहुत ज्यादा संख्या में लोग उन्हीं वाला सामान बेच रहे हैं। यह सिर्फ संयोग नहीं हो सकता। समझे? कुछ सरकारी विभाग उनकी मदद कर रहा है।'

यहीं 43 साल से चांदी की दुकान चलाने वाले बुजुर्ग संजीव जैन गंदे टॉयलेट के लिए आप को दोष देते हैं। उनका कहना है, 'जबतक एमसीडी बीजेपी के नियंत्रण में थी, टॉयलेट की लगातार सफाई होती थी। जबसे आप आई है, मेंटेंनेंस शून्य हो चुकी है। बाजार का इलाका भी बहुत गंदा है। सब राम भरोसे है।'

Delhi Election 2025: बीजेपी को एक मौका मिलनी चाहिए- दुकानदार

करोलबाग लाजपतनगर और राजौरी गार्डन से अलग ज्यादातर होलसेल मार्केट के लिए मशहूर है। यहां 49 वर्षीय मदन कुमार सिंह नाम के एक दुकानदार का कहना है, 'हमने कांग्रेस सरकार देखी और 10 साल से आप सरकार को देख रहे हैं। कोई खास अंतर नहीं है। नाले और सड़कें गंदगी से भरी हैं। कोई सफाई नहीं है। पहले भी इस ओर कोई ध्यान नहीं था और आज भी नहीं है। मुझे लगता है कि एक बार सरकार बदल जाए....बीजेपी को एक मौका मिलनी चाहिए। मैं डबल इंजन सरकार चाहता हूं।'

लेकिन, उन्हें यह भी लगता है कि आप की स्थिति बेहतर है। वो कहते हैं, 'मार्केट बीजेपी के लिए वोट करेगा, लेकिन बगल के स्लम और झुग्गी झोपड़ी, वह आप को वोट करेंगे, क्योंकि उन्हें मुफ्त बिजली पानी मिलता है।' टैंक रोड में जींस की दुकान चलाने वाले रोहित कुमार भी चाहते हैं कि बीजेपी की सरकार होनी चाहिए, तभी वास्तविक बदलाव नजर आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+