'जो आदमी पत्नी को राजनीति में घसीटने से भी न चूके, उससे गिरा हुआ इंसान', वोटर लिस्ट पर अब BJP ने दिया जवाब
Sanjay Singh wife Voter: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोमवार (30 दिसंबर) को आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दावों को खारिज कर दिया है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली चुनाव से पहले नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची से उनकी पत्नी (अनीता सिंह) का नाम हटाने की कोशिश की।
संजय सिंह के आरोपों पर अमित मालवीय ने एक एक्स पोस्ट में लिखा, "उस आदमी से ज्यादा गिरा हुआ कौन हो सकता है, जो अपनी पत्नी को राजनीति के दलदल में घसीटने से पहले एक बार भी नहीं सोचता है।''

अमित मालवीय बोले- संजय सिंह तय करें, पत्नी को और कितना अपमानित करवाना है
अमित मालवीय ने कहा,
''जो आदमी अपनी पत्नी को राजनीति के दलदल में घसीटने से भी न चूके, उससे अधिक गिरा हुआ इंसान और कौन हो सकता है? यह अनीता सिंह, संजय सिंह की धर्मपत्नी का एफिडेविट है, जिसमें वह कह रही हैं कि वह सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश की वोटर हैं। अब जो दिल्ली की वोटर ही नहीं हैं, उनका नाम भला दिल्ली की वोटर लिस्ट से कैसे कटवाया जा सकता है? और यदि उन्होंने एफिडेविट में स्वयं को सुल्तानपुर का वोटर बताया है, लेकिन दिल्ली में भी वोट करती हैं, तो यह कानूनन अपराध है। अब संजय सिंह को तय करना चाहिए कि अपनी पत्नी को और कितना अपमानित करवाना है।''
अमित मालवीय बोले- 'जो आदमी अपने बच्चों की झूठी कसम खा सकता है...'
अमित मालवीय ने अपने एक अन्य पोस्ट में अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। अमित मालवीय ने कहा, ''किसी ने मुझे अरविंद केजरीवाल की ट्वीट भेजकर पूछा, क्या बच्चों से प्रचार करवाना सही है? मैंने कहा, जो आदमी अपने बच्चों की झूठी कसम खा सकता है, उसका कोई ईमान-धर्म नहीं होता। वैसे, इस बार इन बच्चों के माता-पिता, दादी-बाबा, नाना-नानी, चाचा-चाची, बुआ-भतीजे मिलकर 'आप' को हराएंगे।''












Click it and Unblock the Notifications