Delhi Election 2025: कांग्रेस के लिए तगड़ी भविष्‍यवाणी, दिल्‍ली चुनाव में कितनी सीटें जीतने का अनुमान?

Delhi Election 2025 Predictions: 'दिल्‍ली का दंगल' रोचक हो चला है। आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के हाथ में दिल्‍ली की सत्‍ता आएगी या नहीं? दिल्‍ली में इस बार कांग्रेस कितनी सीटें जीत सकती है? इस सवाल के जवाब में दावे चौंकाने वाले हैं।

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में कौन जीतेगा और कौन हारेगा? इसका पता दिल्‍ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी 2025 को मतदान और 8 फरवरी 2025 को होने वाली मतगणना के बाद चल सकेगा। इससे पहले राजस्‍थान के फलोदी सट्टा बाजार, दिल्‍ली से भाजपा सांसद नेता मनोज तिवारी और नई सीट से कांग्रेस उम्‍मीदवार संदीप दीक्षित ने कांग्रेस की हार-जीत को लेकर भविष्‍यवाणी की है।

यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar: दिल्‍ली में कितने के भाव में किसकी बन रही सरकार? जानें फलोदी के सटोरियों का ताजा अनुमान

Delhi Election 2025 prediction

Phalodi Satta Bazaar का अनुमान-दिल्‍ली एक सीट पर जीत सकती Congress

साल 1998 से 2013 तक 15 साल दिल्‍ली में राज करने वाली कांग्रेस ने दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर उम्‍मीदवार उतारे हैं। पिछली दो चुनावों में कांग्रेस दिल्‍ली में एक भी सीट नहीं जीत पाई। वहीं, चुनावों में सटीक अनुमान लगाने वाले राजस्‍थान के फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस 1 सीट सकती है। फलोदी सट्टा बाजार के सटोरिए कांग्रेस की एक सीट जीत के सौदे 90 से 120 के भाव में कर रहे हैं। फलोदी सट्टा बाजार ने भाजपा व आप के लिए क्‍या भविष्‍यवाणी की है? यहां क्लिक करके पढ़ें।

मनोज तिवारी का अनुमान-दिल्‍ली चुनाव में कांग्रेस जीत सकती 4-5 सीट

उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने वनइंडिया हिंदी से बातचीत में दावा किया कि दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा सरकार बनाएगी। मनोज तिवारी का अनुमान है कि इस बार के दिल्‍ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कम से कम 40 और अधिकतम 50 सीटें या 45 सीटें जीत सकती है। वहीं, मनोज तिवारी ने कांग्रेस के हाथ में 4 से 5 सीटें आने की भविष्‍यवाणी की है। मनोज तिवारी के इंटरव्‍यू का पूरा वीडियो यहां क्लिक करके देखें।

संदीप दीक्षित का अनुमान-दिल्‍ली की 38 से 40 सीटें जीतेगी कांग्रेस

दिल्‍ली की पूर्व सीएम व दिग्‍गज कांग्रेस नेता शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित नई दिल्‍ली सीट पर आप के अरविंद केजरीवाल व भाजपा के प्रवेश वर्मा के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। वनइंडिया हिंदी के साथ बातचीत में संदीप दीक्षित ने कहा कि दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस 38 से 40 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। नई दिल्‍ली सीट पर भी कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। संदीप दीक्षित के इंटरव्‍यू का पूरा वीडियो यहां क्लिक करके देखें।

दिल्‍ली चुनाव 2025 में इन सीटों पर जीत सकती कांग्रेस

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में कई सीटें ऐसी हैं, जहां के जातीय समीकरण कांग्रेस के पक्ष में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि दिल्ली की सीलमपुर, बल्लीमारान, चांदनी चौक, मटिया महल, मुस्तफाबाद, ओखला, बाबरपुर, करावल नगर और किराड़ी सीट कांग्रेस उम्‍मीदवार जीत दर्ज कर सकते हैं। इसकी बड़ी वजह इन सीटों पर 30 फीसदी से 65 फीसदी मुस्लिम मतदाता होना माना जा रहा है। खास बात है कि चांदनी चौक व करावल नगर के अलावा शेष मुस्लिम मतदाता बाहुल्‍य सीटों पर मुस्लिम उम्‍मीदवार ही उतारे हैं।

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 से जुड़ी अन्‍य खबरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+